मुंबई के एक होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी ने कहा- '5 करोड़ रुपये दो तो डिफ्यूज करूंगा बम..'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 11:02 AM IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि, मुंबई के एक प्रमुख होटल को बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल में फोन कर बताया कि, होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं

मुंबई के एक होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी ने कहा- '5 करोड़ रुपये दो तो डिफ्यूज करूंगा बम..'

Mumbai Crime News: मुंबई में समय-समय पर आतंकी हमले की साजिशों को लेकर खबरें आती रहती हैं। आतंकियों की इन साजिशों का मुंबई पुलिस और खुफिया एजेंसी डटकर सामना करती रहती हैं। यही वजह है दो बीते दिनों मुंबई पुलिस तुरंत सकते में आ गई थी जब पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए मायानगरी को उड़ाने के लिए एक धमकी भरा मैसेज मिला था। वहीं अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि, मुंबई के एक प्रमुख होटल में बम की धमकी का कॉल आया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल में फोन कर बताया कि, होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं और उन्हें डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। 

कॉल करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद सहार पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 336 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि, इन दिनों मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस के बीते दिनों पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इस मैसेज में मुंबई में धमाके करने की बात कही गई थी। पुलिस ने बताया था कि, व्हाट्सएप पर आए मैसेज में लिखा था, 'मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान दिखाएगी, लेकिन धमाका मुंबई में होगा।' पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले ने बताया कि, भारत में इस हमले को छह लोग अंजाम देंगे। 

अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसी

मैसेज के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने वर्ली पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने शक के आधार पर इस संबंध में एक शख्स को हिरासत में लिया है। वहीं इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई के सीपी विवेक फनसालकर ने कहा, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि मुंबई पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही। हम मामले की हर तरह से जांच कर रहे हैं। हमने जांच के लिए 'सागर कवच' अभियान भी शुरू किया है और समुद्री की सीमा को सुरक्षित करने के लिए सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!