जब से कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई तब से पहली बार मुंबई में कोविड से नहीं हुई एक भी मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2021, 11:01 PM IST

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में मुंबई के लिए अच्छी खबर है कि इस महामारी से रविवार (17 अक्टूबर) को एक भी मौत नहीं हुई।

जब से कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई तब से पहली बार मुंबई में कोविड से नहीं हुई एक भी मौत

जब से कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत (यानी 26 मार्च 2020) हुई उसके बाद से पहली बार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार (17 अक्टूबर) को Covid-19 से एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि, ग्रेटर मुंबई नगर निगम के अनुसार, महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक में संक्रमण के 367 ताजा मामले देखे गए।

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी ट्विटर पर "अच्छी खबर" शेयर किया, लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और खुद को टीका लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया कि अच्छी खबर: मुंबई में आज 26 मार्च 2020 के बाद पहली बार जीरो कोविद मौतें दर्ज की गई हैं। चेहरे पर मास्क लगाएं और अगर आपने अभी तक टीका नहीं लगाया है तो मुंबई को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करें, हम यहां आपकी सेवा करने के लिए हैं!" 

शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 5,030 हो गई है। महानगर में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 7,50,808 है, जबकि वायरल बीमारी से मरने वालों की संख्या 16,180 है। आंकड़ों के अनुसार, पॉजिटीविटी रेट महाराष्ट्र की राजधानी में 1.27 प्रतिशत तक गिर गई है, जबकि रिकवरी दर 97 प्रतिशत है। शहर में पिछले 24 घंटे में 28,600 से ज्यादा टेस्ट किए गए। मार्च-अप्रैल में देश में फैले कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान मुंबई ने एक दिन में 11,000 से अधिक मामले सामने आए थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!