Mumbai Fire:मुंबई के बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड रोड पर शाहरूख खान के बंगले 'मन्नत' के पास जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 10:22 PM IST

Mumbai Fire: मुंबई में पश्चिम बांद्रा के बैंडस्टैंड रोड पर स्थित जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर आग लग गई है,ये आग काफी तेज है, आसपास काफी बिल्डिंगे हैं।

Mumbai Fire:मुंबई के बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड रोड पर शाहरूख खान के बंगले 'मन्नत' के पास जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी आग
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि  महाराष्ट्र  बैंडस्टैंड रोड, बांद्रा (पश्चिम) में जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर आग लग गई है, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुई हैं और राहत-बचाव के कार्य किए जा रहे हैं, आग की तीव्रता काफी ज्यादा है।

ये आग जहां लगी है वो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के पास ही है जहां पर सोमवार की रात भीषण आग लग गई।आग की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

वहीं आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा-बांद्रा वेस्ट में एक 21 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल विभाग द्वारा बचाव अभियान जारी है और मैं संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं  लगातार अपडेट के लिए। मैं परिसर में सभी मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए आशा और प्रार्थना करता हूं।

आग ग्राउंड प्लस 21 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी

दमकल अधिकारी के मुताबिक आग ग्राउंड प्लस 21 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम को इस बारे में एलर्ट किया गया था, जिसके तुरंत बाद ही दमकल की आठ गाड़ियां, सात जंबो टैंकर और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

मुंबई नगर निकाय, अदानी बिजली के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है और इमारत में तलाशी एवं बचाव अभियान चला रही है। आग में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है क्योंकि घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!