आजम खान की नाराजगी से क्या अखिलेश पर पड़ेगा फर्क? मुलायम को नहीं हुआ था कोई नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 06:04 PM IST

सपा के कुछ मुस्लिम नेता अखिलेश यादव से नाराज बताये जा रहे हैं। हाल ही में आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान उर्फ शानू ने अखिलेश पर  निशाना साधते हुए कहा था कि 'हमारे ही वोट से सपा को 111 सीटें मिलीं, लेकिन हमारे कपड़ों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को दुर्गंध आती है।'

समाजवादी पार्टी  के संस्थापकों में शुमार, पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान  इन दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। 
सीतापुर जेल में बंद आजम खान के समर्थक खुलकर अखिलेश पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान उर्फ शानू ने अखिलेश पर  निशाना साधते हुए कहा था कि 'हमारे ही वोट से सपा को 111 सीटें मिलीं, लेकिन हमारे कपड़ों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को दुर्गंध आती है।' रामपुर से 10वीं बार विधायक बने और मुस्लिम वोटर्स पर अपनी पकड़ रखने वाले आजम खान की नाराजगी से क्या अखिलेश यादव पर कोई फर्क पड़ेगा ? अखिलेश से आजम खान की नाराजगी के मायने क्या हैं इस वीडियो में हम इन्हीं सवालों के जवाब तलाशेंगे । 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!