नाराजगी के बाद भी क्यों शिवपाल,आजम खान को नहीं मना रहे हैं अखिलेश यादव? क्या है प्लान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 05:50 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहाँ एक तरफ आजम खान के गुट की और से बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं तो वहीं चाचा शिवपाल को लेकर भी पार्टी के भीतर टेंशन बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जैसे ही समाजवादी पार्टी  की हार हुई उसके बाद से सपा में घमासान मच गया। पार्टी में अखिलेश  यादव के खिलाफ नाराजगी दिखने लगी है। जहाँ एक तरफ पार्टी के मुस्लिम नेता आजम खान और नाहिद हसन से जुडे़ मामलों पर अखिलेश यादव के चुप्पी साधने से नाराज हैं तो वहीं चाचा शिवपाल को लेकर भी पार्टी के भीतर टेंशन बना हुआ है। ये भी तय है कि दोनों ही नेताओं की अपने- अपने इलाकों में अच्छी पकड़ है। फिर सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों अखिलेश यादव इन्हें मनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं? और यदि नहीं कर रहे हैं तो इसके पीछे क्या वजहें हो सकती हैं, देखिये ये रिपोर्ट ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!