Lucknow Metro: बंदरों के कहर से बचने के लिए लखनऊ मेट्रो ने उठाया ये कदम, हो रहा कारगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2021, 10:16 AM IST

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री बंदरों के आतंक से काफी परेशान हो गए थे। इस समस्या से निपटने के लिए मेट्रो प्रशासन की ओर से 9 मेट्रो स्टेशनों पर लंगूरों के कटआउट लगाए गए हैं।

Lucknow Metro: बंदरों के कहर से बचने के लिए लखनऊ मेट्रो ने उठाया ये कदम, हो रहा कारगर
Photo Credit: ANI

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो ने बंदरों को डराने के लिए 9 मेट्रो स्टेशनों पर लंगूरों के कटआउट लगाए हैं। यहां बंदरों का खतरा काफी ज्यादा है, जिसके चलते ये कदम उठाया गया है। स्टेशन कंट्रोलर विवेक मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में हमने 'गुस्से में लंगूर' की आवाजें बजाईं। इसका कुछ प्रभाव पड़ा लेकिन दीर्घकालिक नहीं। इसलिए, मैनेजमेंट ने इन कटआउट को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया। जब कटआउट के साथ आवाजें बजाई गईं तो असर देखने को मिला। हम कटआउट की स्थिति को नियमित रूप से बदलते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!