लखनऊ के पास बीती रात बड़ा रेल हादसा टल गया। आनंद विहार से मुज्जफरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो हिस्सों में काकोरी के पास बट गई । गार्ड ने जब तक लोको पायलट को जानकारी दी ट्रेन का एक हिस्सा इंजन समेत करीब 1 किमी की दूरी तय कर चुकी थी। तेज झटके के साथ ट्रेन अचानक रुकी तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी भी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है। ।
एक किमी चलने के बाद ट्रेन रुकी
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम ने पूरी घटना के जांच के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में ही ड्राइवर व गार्ड के बयान दर्ज किए गए हैं।सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 10:45 बजे लखनऊ आती है। करीब दस मिनट रुकने के बाद मुजफ्फरपुर रवाना हो जाती है। अधिकारियों ने बताया कि रात 9:42 बजे के आसपास सप्ताक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो कोचों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कपलिंग काकोरी पार होते ही खुल गई। ट्रेन में सामान्य कपलिंग लगी हुई थी।
कपलिंग में लापरवाही
सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के साथ इस हादसे कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशान हुए। कुछ यात्रियों को लखनऊ में उतरना था और उनके परिजन चारबाग स्टेशन पर लेने भी आ गए थे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन चलने से पहले अगर कोचों को जोड़ने में इस्तेमाल होने वाली कपलिंग की जांच कर ली जाती तो यह घटना न होती।
Train Accident: कपलिंग टूटने से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति दो हिस्सों में बंटी, बाल बाल बचे यात्री
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Apr 3, 2021, 07:46 AM IST
लखनऊ में काकोरी स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। दरअसल मुजफ्फरपुर जा रही है सप्तक्रांति एक्सप्रेस की कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
End of Article

