लाइफस्टाइल

Zakir Khan Shayari: तेरी बेवफाई के अंगारों में.. शायरी के शौकीन जरूर पढ़ें ज़ाकिर खान की ये 10 शायरियां

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 21, 2024, 07:59 PM IST

Zakir Khan Shayari (जाकिर खान शायरी इन हिंदी): शायरी के दीवानों के मन को बेशक ही कॉमेडियन-लेखक जाकिर खान की ये 10 शायरियां खूब पसंद आएंगी। देखें जाकिर खान शायरी इन हिंदी, शायरी लव रोमांटिक, बेवफा शायरी हिंदी में।

Image

Zakir khan shayari in hindi

Zakir Khan Shayari (जाकिर खान शायरी इन हिंदी): शायरियों के माध्यम से अपने दिल का हाल बयां करना वाकई आसान हो जाता है। जहां शायरी की बात हो वहां जोक्स से लेकर कविता तो अपनी शेरों-शायरी तक से हर किसी के दिल में घर कर जाने का हूनर रखने वाले जाहिर खान का जिक्र भी खूब आता है। बातें प्यार-मोहब्बत की हो या घर, जिंदगी, परिवार की खूबसूरत शायरी की माला में जाकिर खान हर एक शब्द को बहुत अदब से पीरोते हैं। तो अगर आपको भी शायरी का शौक है, तो जिंदगी में जाकिर खान की ये शायरियां आपको पढ़नी ही चाहिए। देखें जाहिर खान शायरी इन हिंदी, शायरी लव रोमांटिक, बेवफा शायरी हिंदी में।

जाकिर खान की 10 शायरी, Zakir Khan Shayari in Hindi

1. लूट रहे थे खजाने मां बाप की छाव मे,

हम कुड़ियों के खातिर, घर छोड़ के आ गए।

2. कामयाबी हमने तेरे लिए खुद को यूँ तैयार कर लिया,

मैंने हर जज़्बात बाज़ार में रख कर इश्तेहार कर लिया..

Romantic Love Shayari in hindi

3. जिंदगी से कुछ ज्यादा नहीं,

बस इतनी से फरमाइश है,

अब तस्वीर से नहीं,

तफ्सील से मलने क ख्वाइश है..

4. इंतकाम सारे पूरे किए, पर इश्क अधूरा रहने दिया।

बता देना सबको की, में मतलबी बड़ा था।

हर बड़े मुकाम पे तन्हा ही मैं खड़ा था।

5. हर एक दस्तूर से बेवफाई मैंने शिद्दत से हैं निभाई

रास्ते भी खुद हैं ढूंढे और मंजिल भी खुद बनाई।

Breakup Sad Shayari in Hindi

6. तुम भी कमाल करते हों ,

उम्मीदें इंसान से लगा कर

शिकवे भगवान से करते हो।

7. हम दोनों में बस इतना सा फर्क है,

उसके सब “लेकिन” मेरे नाम से शुरू होते है

और मेरे सारे “काश” उस पर आ कर रुकते है..

Shayari on Life in Hindi

8. मेरे दो चार ख्वाब हैं,

जिन्हें में आसमां से दूर चाहता हूं..

चाहे जिंदगी गुमनाम रहे,

मौत मैं मशहूर चाहता हूं..

9. बे वजह बेवफाओं को याद किया है,

ग़लत लोगों पे बहुत वक़्त बर्बाद किया है।

10. मैं शून्य पे सवार हूँ

बेअदब सा मैं खुमार हूँ

अब मुश्किलों से क्या डरूं

मैं खुद कहर हज़ार हूँ

मैं शून्य पे सवार हूँ

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article