World Students Day 2024: विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। 18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया था। डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जीवन हमें इस बात की सीख देता है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो शिक्षा द्वारा हम इन सभी बाधाओं को पार कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी उपलब्धियां, और उन्होंने अपने छात्रों को जो प्रेरणा दी है उसे इस दिन याद किया जाता है। हर साल छात्र दिवस को मनाने के लिए एक खास थीम का चुनाव भी किया जाता है।
विश्व छात्र दिवस का इतिहास
15 अक्टूबर 2010 को , संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिशों के लिए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्मदिवस पर विश्व छात्र दिवस या विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप मनाने मनाने का एलान किया था। इसके बाद हर साल उनकी जयंती को 'विश्व छात्र दिवस' के रूप मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस?
15 अक्टूबर को हर वर्ष विश्व छात्र दिवस निम्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मनाया जाता है।
1. शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए।
2. शिक्षा के मौलिक अधिकार पर जोर देना।
3. डॉ एपीजे अब्दुल कलामी के शानदार योगदान को याद करने के लिए।
विश्व छात्र दिवस 2024 की क्या है थीम?
विश्व छात्र दिवस 2024 की थीम ‘छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा’ (Empowering Students to be Agents of Change) है। इसका उद्देश्य शिक्षा को केवल शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर, छात्रों के समग्र विकास पर जोर देना है।। 2023 की थीम "असफलता: सीखने का पहला प्रयास" थी, जिसे शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों को असफलता को उनकी शैक्षिक यात्रा में एक कदम के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करना था।
विश्व छात्र दिवस 2024 का क्या है महत्व?
छात्र देश के भविष्य हैं, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि उनके लिए समर्पित इस दिवस को मनाया जाए और छात्रों की प्रशंसा की जाए। इस दिन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और उनके जीवन से संबंधित प्रेरणादायक कहानियों से छात्रों को रूबरू कराया जाता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। 'विश्व छात्र दिवस' दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को महत्व देना और समाज में उनके महत्व को समझना है।
