लाइफस्टाइल

World Milk Day 2025 Quotes: दूध की महिमा गाओ, जीवन में खुशहाली लाओ... वर्ल्ड मिल्क डे पर शेयर करें ये कोट्स, दें शुभकामनाएं

World Milk Day 2025 Quotes, Wishes, Images in Hindi: हर साल दुनिया भर में 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। ये दिन डेयरी किसानों और इस उद्योग के पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करने का है। विश्व दुग्ध दिवस के इस खास मौके पर आप अगर किसी को विश करना चाहते हैं तो यहां से बेहतरीन कोट्स, विशेष और फोटोज देख सकते हैं।

Image

world milk day 2025 quotes in hindi

World Milk Day 2025 Quotes, Wishes, Images in Hindi: दूध लगभग हर घर की रसोई में देखने को मिल जाएगा। गरीब से गरीब इंसान भी अपने बच्चों के लिए दूध खरीदता है। क्या आप जानते हैं कि हर साल दुनिया भर में 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध के महत्व को समझने और दूध को डाइट में शामिल करने के लिए लोगों को जागरुक करने के मकसद से इस दिन को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाने का फैसला दूध के महल्व को देखते हुए किया था। पहली बार साल 2001 में इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था। डेयरी प्रोडक्ट्स का महत्व बताने और दुनिया भर में दूध के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने 2001 में विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत की थी।

World Milk Day Hindi Quotes-

1) दूध का सेवन करने के लिए न देखे उम्र, रोज पिएं एक गिलास दूध।

वर्ल्ड मिल्क डे की शुभकामनाएं

2) अनमोल रतन है दूध भैया, स्वास्थ्य बनाता खूब,

दिनभर की दौड़-धूप,

सेहत का रखे खयाल खूब,

तो भैया रात में पियो एक गिलास दूध,

हड्डियों को बनाता मजबूत,

हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे!

3) दूध के अनगिनत लाभों का लाभ उठाकर अपने जीवन को बनाएं समृद्ध।

वर्ल्ड मिल्क डे की शुभकामनाएं!

4) दूध बेचने वालो को,

घर घर दूध बाँटने वालों को।

विश्व दुग्ध दिवस की शुभकामनाएं

5) मक्खन या पनीर, आइसक्रीम या दही, किसी भी रूप में करें दूध का सेवन।

हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे

World Milk Day Hindi Wishes-

6) दूध से ही मिलती है एनर्जी,

दूध से ही है अच्छी सेहत,

पीना इसे न छोड़ना कभी,

नहीं तो कैसे मिलेगी हमें ताकत,

विश्व दूध दिवस की शुभकामनाएं

7) दुनिया में आते ही,

हम माँ का दूध पीते है,

और थोड़े बड़े होते ही,

गाय का दूध पीते है,

गाय का दूध माँ के समान ही होता है।

हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे!

8) कौन कहता है की अमृत हमने देखा नहीं,

सवेरे सवेरे उठ कर जो तुम दूध पीते हो,

वो गाय का दूध अमृत ही तो है।

हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे!

9) पैकट का दूध पीकर जो पल रहे है,

बड़े होकर वो बुढ्ढे निकल रहे है।

हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे!

10) तू इस तरह मुझ से मिल गई है,

जैसे दूध में चीनी घुल गई है।

दूध का सार है मलाई में,

जिन्दगी का सार है भलाई में।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article