लाइफस्टाइल

Milk Shayari in Hindi: आओ हम तुम खो जायें ऐसे, दूध में मिला हो पानी जैसे.., यहां देखें World Milk Day 2025 के लिए बेस्ट शायरी

Milk Shayari in Hindi: विश्व दूध दिवस (World Milk Day) सिर्फ एक पोषण दिवस नहीं, बल्कि यह हमें प्रकृति, किसान और स्वास्थ्य के बीच के संतुलन को समझने और सराहने का अवसर भी देता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि 'दूध सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सेहत की नींव है।

Image

Milk Shayari in Hindi, World Milk Day 2025

Milk Shayari In Hindi: हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दूध और डेयरी उत्पादों के महत्व को वैश्विक स्तर पर उजागर करना है, क्योंकि दूध न केवल एक संपूर्ण आहार है, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका का आधार भी है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने 2001 में इसकी शुरुआत की, ताकि दूध के स्वास्थ्य लाभ और इसके उत्पादन से जुड़े आर्थिक, सामाजिक योगदान को बढ़ावा दिया जा सके। दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और अन्य पोषक तत्वों का प्रमुख स्रोत है, जो हड्डियों, दांतों और समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

विश्व दूध दिवस सिर्फ एक पोषण दिवस नहीं, बल्कि यह हमें प्रकृति, किसान और स्वास्थ्य के बीच के संतुलन को समझने और सराहने का अवसर भी देता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि दूध सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सेहत की नींव है। इस खास दिन पर आइए पढ़ते हैं दूध पर लिखे कुछ शेर। वर्ल्ड मिल्क डे के मौके पर आप इन्हें अपनों के साथ शेयर भी कर सकते हैं:

Doodh Shayari, Milk Quotes, World Milk Day Quotes

1. भीड़ में भी सीने से लगा के दूध पिला देती है,

बच्चा भूखा हो तो ‘माँ’ शर्म को भुला देती है।

2. तू इस तरह मुझ से मिल गई है,

जैसे दूध में चीनी घुल गई है।

3. दूध का सार है मलाई में,

जिन्दगी का सार है भलाई में।

Milk Shayari in Hindi, Shayari on Milk

4. दूध फटने पर वही लोग रोते है,

जिन्हें पनीर बनाना नहीं आता है।

5. आओ हम तुम खो जायें ऐसे,

दूध में मिला हो पानी जैसे ।

6. पैकट का दूध पीकर जो पल रहे है,

बड़े होकर वो बुढ्ढे निकल रहे है।

7. नफरत का विष हम बढ़ाते नहीं है,

जिनसे हो जान का खतरा उन्हें दूध पिलाते नहीं है।

Milk Status in Hindi

8. तुम दूध सी गोरी प्रिये,

मैं चाय सा सांवला,

तुम यह समझ न सकी

मैं तेरे प्रेम में हुआ बावला।

9. डांट कर दूध पिलाती है,

टॉफी देकर मनाती है,

माँ के जज्बात को समझना

वो ऐसे ही प्यार लुटाती है।

10. दूध माँगोगे तो हम खीर देंगे,

दूध फट गया तो पनीर देंगे।

Milk Shayari in Hindi

11. दूध का जला हूं

मगर छाछ फ़ूक कर नहीं पीता,

हारी कई लड़ाईयां है

मगर उदास नहीं जीता।

12. इस दुनिया में दूध का धुला हुआ कौन है,

उसे तुम शरीफ समझते हो जो मौन है।

अगर आपको दूध पर लिखे ये शेर पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article