लाइफस्टाइल

World Hindi Diwas 2024 slogans: हिंदी में निहित हमारे संस्कार, सबको हिंदी में नमस्कार...यहां देखें हिंदी दिवस के बेहतरीन स्लोगन

World Hindi Diwas 2024 slogans: हिंदी ऐसी भाषा है जिसे दुनिया के हर कोने में बोली जाती है। हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य और हिंदी की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। इसी हिंदी दिवस की बधाई देने के लिए यहां देखें हिंदी के बेहतरीन स्लोगन्स

Image

World Hindi Diwas Slogans

World Hindi Diwas 2024 slogans: कल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष 10 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी हमारी राजभाषा है। हिंदी ऐसी भाषा है जिसे दुनिया के हर कोने में बोली जाती है। हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य और हिंदी की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। विश्व हिंदी दिवस को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई, जब पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही नारे लगाकर इस भाषा के उद्देश्य बताया जाता है। अगर आप भी हिंदी दिवस के मौके पर नारे लगाने चाहते हैं तो यहां पढ़ें हिंदी दिवस के बेहतरीन स्लोगन।

Hindi Diwas Slogans

हिन्दी में निहित हमारे संस्कार

सबको हिन्दी में नमस्कार

हिन्दी सरल-सहज भाषा है

सफलता की परिभाषा है

हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है

हिन्दी भारत माँ का वंदन है

Worl Hindi Day 2024

Worl Hindi Day 2024

भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिन्दी हूँ

मैं भारत की बेटी, आपकी अपनी हिन्दी हूँ

आंगन-आंगन हिन्दी, अक्षर संग मुस्काए

हर भाषा के साथ में फूलों सी खिल जाए

जन-जन की आशा है हिन्दी

भारत की भाषा है हिन्दी

हिन्दी का सम्मान करें

दु‍निया भर में नाम करें

World Hindi Day 2024

World Hindi Day 2024

हिंदू, मुस्लिम सिख इसाई

आपस में ये सब भ्राता हैं

है हिंदी जिसके कारण ही

आपस में इनका नाता है

हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं

मधुर-मधुरतम भाव है, हमारा स्वभाव है,

हिन्दी विराट वृक्ष की मीठी सघन छाँव है

हिन्दी है भारत की शान आगे इसे बढ़ाना है

हर दिन, हर पल, हमको हिन्दी दिवस मनाना है

World Hindi Day 2024

World Hindi Day 2024

हिन्दी जिसका नारा है

वह भारत हमको प्यारा है

हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है

हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है

Vishwa Hindi Diwas

Vishwa Hindi Diwas

हम सब हिन्दी को अपनाएँ

देश-विदेश में मान बढ़ाएँ

वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी

यह बात सबको समझाएं..

हिन्दी है जन-जन की धड़कन,

हिन्दी हमारी शान है,

हिन्द देश के वासी हैं हम,

हिन्दी हमारी पहचान है......

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article