महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, Happy Women's Day Wishes For All Ladies: हर साल 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पर महिलाओं के स्नेह, साहस और त्याग वाले व्यक्तित्व को सलाम किया जाता है तो महिलाओं को उनकी हर उपलब्धि के लिए सम्मान दिया जाता है। महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और आपके घर-परिवार या जान पहचान में ऐसे मजबूत व्यक्तित्व की महिलाएं अवश्य होंगी, जिन्हें आप दिल से सलाम करते हैं। ऐसी ही महिलाओं को आप आप वुमंस डे पर खास विशेस भेजकर स्पेशल फील करवा सकते हैं। देखें हैप्पी वुमंस डे विशेस फॉर ऑल लेडीज, वुमेंस डे कोट्स फॉर वाइफ, महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Women's Day Wishes For All Ladies In Hindi
1.
मां की ममता, पत्नी का प्यार,
बहन की हंसी, दोस्ती का संसार।
हर रूप में खास होती है नारी,
आप सभी को महिला दिवस की बधाई
2.
घर की रौनक, जीवन की शान,
नारी से ही हर रिश्ता महान।
मां, बहन, दोस्त और जीवनसाथी,
सभी को महिला दिवस की बधाई।
3.
हर घर की मुस्कान है नारी,
हर रिश्ते की जान है नारी।
माँ, बहन, पत्नी और दोस्त को,
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
4.
ममता, साहस और विश्वास,
नारी की यही है पहचान खास।
हर कदम पर मिले सम्मान,
यही महिला दिवस की है आस
Happy Women's Day Wishes for Wife
5.
तुमसे ही घर की रौनक है,
तुमसे ही जीवन में खुशियां हैं।
मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत साथी,
हैप्पी वुमंस डे वाइफ
6.
तुम मेरी ताकत भी हो,
तुम मेरी मुस्कान भी हो।
मेरी जिंदगी की सबसे खास साथी,
हैप्पी वुमेन्स डे मेरी प्यारी पत्नी।
7.
तुम मेरे जीवन की प्रेरणा हो,
मेरी खुशियों की वजह हो।
मेरी प्यारी जीवनसाथी को,
महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
Happy Women's Day Wishes for Mother
8.
मां तेरी ममता का कोई मोल नहीं,
तेरे बिना जीवन का कोई तोल नहीं।
तेरी दुआओं से ही रोशन है जीवन,
तुम्हें महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
9.
तेरी दुआओं से ही हर राह आसान है,
तेरे प्यार से ही मेरा जहान है।
मेरी सबसे प्यारी मां को,
महिला दिवस कोट्स फॉर मां
10.
मां तू शक्ति है, तू सम्मान है,
तेरे बिना सब कुछ सुनसान है।
तेरे प्यार से ही जीवन रोशन है,
तुम्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं।
Happy Women's Day Wishes for Sister
11.
बहन का प्यार सबसे खास,
हर मुश्किल में देती है साथ।
मेरी प्यारी बहना को दिल से,
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
12.
बहन की हंसी घर की रौनक है,
उसका साथ सबसे अनमोल है।
मेरी प्यारी बहना को हमेशा खुशियां मिलें,
हैप्पी वुमन डे विशेस
13.
बहन का प्यार अनमोल होता है,
हर पल में उसका साथ खास होता है।
मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी बहना को,
महिला दिवस की ढेरों बधाई।
Happy Women's Day Wishes for Friends
14.
दोस्ती की सबसे प्यारी पहचान हो तुम,
हर मुश्किल में मेरी जान हो तुम।
मेरी प्यारी दोस्त को दिल से,
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
15.
तुम जैसी दोस्त होना किस्मत की बात है,
तुम्हारी मुस्कान ही मेरी सौगात है।
मेरी खास दोस्त को दिल से,
हैप्पी वुमंस डे
