5 Different Types Of Winter Special Poori Recipe: अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ठंड के मौसम में गर्मागर्म पूड़ियां खाने का तो सबको मन करता है। लेकिन सादी सिंपल पूड़ी से अगर आपका मन भर गया है तो आपको यहां दी हुई 5 अलग-अलग तरह की पूड़ियां ट्राई करनी चाहिए। मेथी पूड़ी से लेकिन पालक पूड़ी तक, जब आपके घर में बनेगी तो बड़े के बुढ़े तक हर किसी का दिन स्पेशल बन जाएगा।
1. मेथी पूड़ी

methi puri recipe in hindi
नाश्ता हो या लंच मेथी पूड़ी तो सर्दियों में कभी भी बन जाती है। इसे बनाने के लिए आपको कटी हुई मेथी की पत्तियां, आटा, सूजी, बेसन, हरा धनिया, नमक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और सौंफ चाहिए। आप बस सारे मसालों को पिसकर आटे, बेसन, सूजी और मेथी के साथ मिलाकर गूंद लेनी है। और फिर इसकी पूड़ियां बना लेनी है।
2. स्टफ्ड आलू पूड़ी

stuffed aloo puri recipe in hindi
स्टफ्ड आलू पूड़ी सर्दियों में काफी ज्यादा खाई जाती है। ये पूरी का मसाला उबला आलू और मटर के साथ मिर्च, धनिया, सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, आमचूर पाउडर, नमक मिलाकर बनता है। इस पूड़ी में अलग ही क्रंची स्वाद आता है जो हर किसी को पसंद है।
3. पालक पूड़ी

palak poori recipe in hindi
पालक पूड़ी स्वाद में कमाल लगती है। इसे बनाने के लिए पहले पालक को उबाकर पीसना पड़ता है। इस पूड़ी को बनाने के लिए आटे में पालक पेस्ट, अदरक पेस्ट, नमक, आमचूर, गरम मसाला और तेल मिलाकर इस पूड़ी को तलना चाहिए। ये पूड़ी बच्चों को भी पसंद आती है।
4. मूंग दाल पूड़ी

moong dal puri recipe in hindi
स्वाद के शौकीनों के लिए मूंग दाल की पूड़ी बेस्ट होती है। इस पूड़ी को बनाने के लिए मूंग की दाल को मिक्सर में पीसकर फिर इसे आटे में मिला लेना है। अब इसमें लाल मिर्च, नमक, अजवाइन और कसूरी मेथी मिलानी है और इसे गूंथ कर पूड़ी छान लेनी है। ये स्वाद में जबरदस्त लगता है।
5. गुड़ की पूड़ियां

gud ki puri recipe in hindi
कहते हैं मीठा खाने से खुशियां बढ़ जाती हैं और आपस में एक दूसरे को मीठा खिलाना तो अच्छा शगुन भी माना जाता है। इसलिए शायद ठंड के मौसम में गूंड़ की पूड़ियों का डिंमांड बढ़ जाता है।
