लाइफस्टाइल

Winter Skin Care: सर्दी में ड्राई और डल त्वचा से पाना चाहती हैं निजात, तो संजीवनी साबित हो सकते हैं ये विंटर स्किन केयर रूटीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 8, 2023, 12:54 PM IST

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। सर्दी में स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। जिससे काफी इर्रिटेशन होती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। महिलाएं कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

Image

Winter Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। सर्दी में स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। जिससे काफी इर्रिटेशन होती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। महिलाएं कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा होती है जो स्किन को डैमेज कर सकती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सर्दियों में स्किन केयर करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें सर्दी में कैसे करें स्किन की देखभाल।

सर्दियों में इस तरह करें स्किन की देखभाल

मॉइश्चराइज

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने और स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन

सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी रेज से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

हाइड्रेशन

सर्दियों में प्यास कम लगती है जिससे लोग कम पानी पीते हैं। जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। शरीर में पानी की कमी होने की वजह से स्किन डल और ड्राई हो जाती है। ऐसे में हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे आप एक हेल्दी स्किन पा सकती हैं।

लिप बाप

लिप्स को ड्राई होने से बचाने और हाइड्रेट रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें।

गर्म पानी से न नहाएं

गर्म पानी से नहाने से स्किन डल और ड्राई हो जाती है। ये स्किन की नमी को छीन लेता है। ऐसे में गर्म पानी से नहाने से बचें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article