लाइफस्टाइल

Winter Diet: बढ़ रही है कड़ाके की सर्दी, शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 5 देसी चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 09:49 PM IST

Winter Diet : सर्दी में शरीर को गर्म रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म रखना बहुत ही जरूरी है। शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए डाइट पर ध्यान दें। आइए जानते हैं शरीर को गर्म रखने वाले डाइट?

Image

सर्दी में शरीर को गर्म रखें ये चीजें

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी घी से शरीर को रखें गर्म
  • बाजरा सर्दी में शरीर को गर्म रखने में करता है मदद
  • शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं तिल

Winter Care : सर्दी में सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, इस सीजन में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से कई तरह की परेशानियां जैसे- सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश, दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में ठंड से बचना बहुत ही जरूरी है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। इसके साथ ही शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म रखें। शरीर को अंदर से गर्म करने के लिए देसी चीजों का सेवन करें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका शरीर गर्म हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दी में शरीर को गर्म रखने वाली चीजें?

तिल का करें सेवन

सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखने में तिल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ई, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप सर्दियों में रोगों से बचाव करना चाहते हैं तो तिल का सेवन करें। इससे शरीर को अंदरुनी रूप से गर्मी मिलती है।

खजूर खाएं

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए खजूर का सेवन करें। खजूर विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे आपके शरीर को गर्मी मिलती है। साथ ही इसके सेवन से सर्दियों में आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है।

गुड़ है हेल्दी

सर्दियों में चीनी के बजाय गुड़ का सेवन करें। गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। साथ ही यह शरीर को गर्म रखने में आपकी मदद करता है। गुड़ का सेवन करने से आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

बाजरा से रखें शरीर गर्म

सर्दियों में बाजरे की रोटी आपके लिए काफी हेल्दी होती है। यह आपके शरीर को एक्टिव रखने में मददगार होता है। साथ ही इससे शरीर भी गर्म रहता है। अगर आप सर्दी में शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो बाजरे की रोटी का सेवन करें।

देसी घी खाएं

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए देसी घी का सेवन करें। देसी घी से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही यह आपके शरीर को गर्म रखने में मददगार है। देसी घी में मौजूद तत्व आपके पाचन को भी बेहतर कर सकता है। साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article