लाइफस्टाइल

क्यों जरूरी है नाइट स्किन केयर, जानें रात को किस तरह स्किन का रख सकते हैं ख्याल, चेहरा दिखेगा बेदाग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 6, 2025, 08:18 PM IST

स्किन दिन भर धूल ,मिट्टी और पॉल्यूशन की चपेट में आती है जिसकी वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं, साथ ही त्वचा बेजान सी नज़र आने लगती है। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है।

Image

Add a heading (2)

चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर दिन के समय स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं लेकिन नाइट स्किन केयर रूटीन नहीं अपनाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि नाइट स्किन केयर भी स्किन के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि नाइट स्किन केयर रूटीन क्यों जरूरी है और इससे स्किन को क्या क्या फायदे होते हैं।

Why Night Skin Care Is Important

दूर होती है गंदगी और अशुद्धियां

नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से चेहरे पर जमी गंदगी और अशुद्धियां दूर होती है। नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के लिए चेहरे को फेस वॉश (Face Wash) से क्लेंज करें और फिर टोनर, मॉइस्चराइज, सीरम लगाएं। इससे चहरे पर जो भी गंदगी चिपकी होगी दूर हो जाएगी।

एक्ने से छुटकारा

नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से एक्ने और फुंसियों का खतरा कम रहता है। क्लोग्ड पोर्स के कारण एक्ने और पिंपल्स होते हैं। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन के जरिए आप पिंपल की समस्या से बच सकते हैं।

एजिंग की समस्या होती है दूर

कई बार चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां नज़र आने लगती है। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। नाइट स्किन केयर रूटीन आजमाने पर प्रीमेच्योर एजिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। रात को मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article