मानसून आते ही घर की बालकनी सबसे पसंदीदा जगह बन जाती है। सुबह की चाय हो, शाम की कॉफी या फिर बारिश देखते हुए कुछ देर सुकून से बैठना, हर किसी को ऐसा कोना पसंद आता है। लेकिन अगर बालकनी में पानी भर जाए, फर्नीचर खराब होने लगे या पौधे बिखरे हुए दिखें, तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान बदलाव करके आप अपनी बालकनी को बारिश के लिए तैयार कर सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बारिश में लकड़ी के फर्नीचर को फूलने से कैसे बचाएं?
इसके लिए न तो ज्यादा खर्च करने की जरूरत है और न ही बड़ा बदलाव करने की। बस सही सामान चुनें और थोड़ी-सी सजावट पर ध्यान दें। आइए जानते हैं ऐसे आसान आइडियाज, जिनसे आपकी बालकनी बारिश में भी किसी छोटे गार्डन कैफे जैसी खूबसूरत नजर आएगी।
बारिश पसंद करने वाले पौधे लगाएं
हर पौधा ज्यादा बारिश सहन नहीं कर पाता। इसलिए ऐसे पौधे चुनें जो नमी वाले मौसम में भी आसानी से बढ़ते हैं। फर्न, अरेका पाम, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे बालकनी को हरा-भरा और ताजा लुक देते हैं।
वाटरप्रूफ फर्नीचर चुनें
अगर बालकनी खुली है, तो लकड़ी की जगह प्लास्टिक, मेटल या रतन लुक वाला वाटरप्रूफ फर्नीचर बेहतर रहेगा। इससे बारिश का असर कम होगा और बार-बार रखरखाव की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Balcony decor
रंग-बिरंगे गमलों से बढ़ाएं खूबसूरती
एक जैसे गमलों की बजाय अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाले प्लांटर रखें। इससे छोटी-सी बालकनी भी ज्यादा आकर्षक और जीवंत दिखाई देती है। गमलों को स्टैंड पर रखने से पानी भी आसानी से निकल जाता है।
लाइट डेकोरेशन करें
बालकनी में मौसम के अनुसार कुशन, छोटी चाय की मेज, बांस की टोकरी या विंड चाइम जैसी हल्की सजावटी चीजें रखें। ध्यान रखें कि बारिश में खराब होने वाली चीजें बाहर न छोड़ें।

Rain-Friendly Balcony
पानी निकलने का रास्ता खुला रखें
बारिश के मौसम में सबसे जरूरी बात यह है कि बालकनी में पानी जमा न हो। ड्रेनेज होल हमेशा साफ रखें और गमलों को ऐसे रखें कि पानी आसानी से बाहर निकल सके।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Monsoon Home Reset क्या है?
शाम के समय बैटरी या सोलर से चलने वाली छोटी-छोटी वार्म एलईडी लाइट्स लगाएं। हल्की रोशनी में बारिश का नजारा और भी सुंदर लगता है और बालकनी का माहौल बेहद सुकूनभरा महसूस होता है।
