लाइफस्टाइल

हीटवेव को मात देगा 3-3-3 फिटनेस प्लान, चिलचिलाती गर्मी में भी शरीर रहेगा फिट

हीटवेव को हराने के लिए केवल बाहरी बचाव काफी नहीं है। इसकी तैयारी आपको डाइट के स्तर भी करनी होगी। आज हम आपको 3-3-3 डाइट प्लान के बारे में बताएंगे जो हीटवेव को मात दे सकता है।

Image

हीटवेव में फिटनेस का नया मंत्र: 3-3-3 फिटनेस प्लान

Fitness Plan for Heatwave: गर्मियों का मौसम अब सिर्फ पसीने और चिलचिलाती धूप तक सीमित नहीं रह गया है। लगातार बढ़ती हीटवेव लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है। तेज धूप, डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याएं आज के दौर में काफी आम हो चुकी हैं। ऐसे समय में लोग अक्सर ऐसे डाइट प्लान की तलाश करते हैं जो शरीर को ऊर्जा भी दे और गर्मी से राहत भी दिलाए। आपकी इसी जरूरत को पूरा करता है 3-3-3 फिटनेस प्लान। आइए जानते हैं क्या है ये खास फिटनेस प्लान (Heatwave Health Care) जो आपको हीटवेव के असर से बचा सकता है। नोट करें ये स्पेशल फिटनेस प्लान।

क्या है 3-3-3 फिटनेस प्लान

यह कोई सख्त डाइट नहीं है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का आसान तरीका है। इस डाइट प्लान को फॉलो करने में न आपको भूखा रहना पड़ता है और न ही किसी खास तरह के खाने को को पूरी तरह छोड़ना होता है। 3-3-3 नियम तीन आसान आदतों पर आधारित है। जिसमें पहला दिन में तीन बार बैलेंस डाइट लेना, दूसरा हफ्ते में तीन घंटे फिजिकल एक्टिविटी और तीसरा रोजाना तीन बोतल/लीटर पानी पीने से जुड़ा है। यही वजह है कि यह डाइट प्लान को फॉलो कर आप हीटवेव के दौरान हेल्दी और फिट रह सकते हैं।

3-3-3 Fitness Plan

3-3-3 फिटनेस प्लान में क्या होता है

1. दिन में तीन बैलेंस्ड मील

हीटवेव के सीजन में सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर ये तीनों डाइट आपको हेल्दी लेनी चाहिए। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और हाइड्रेटिंग फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए।

2. हफ्ते में तीन घंटे एक्सरसाइज

इन दिनों में भारी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। हर दिन घंटों जिम जाने की जरूरत नहीं है। इन दिनों में सप्ताह में कुल तीन घंटे की फिजिकल एक्टिविटी पर्याप्त मानी जाती है। इसमें वॉकिंग, योग, साइक्लिंग या हल्की एक्सरसाइज शामिल हो सकती है।

3. रोजाना तीन बोतल पानी

गर्मी में चलने वाली हीटवेव में शरीर से तेजी से पानी निकलता है और बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको रोजाना 3 बोतल यानी लगभग 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।

हीटवेव में क्यों फायदेमंद है यह प्लान?

हीटवेव के दौरान हमारे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर खानपान और वाटर इंटेक का ख्याल न रखा जाए तो डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में 3-3-3 फिटनेस प्लान आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article