लाइफस्टाइल

Voting Shayari in Hindi: आखिरी चरण के लिए मतदान आज, यहां पढ़ें वोटिंग की मजेदार शायरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 1, 2024, 08:02 AM IST

Voting Shayari in Hindi: 1 जून को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 का आखिरी चरण है। 1 जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में वोटिंग की जाएगी। ऐसे में यहां पढ़ें वोटिंग की मजेदार शायरी।

Image

Voting Shayari in Hindi

Voting Shayari in Hindi: लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव 2024 के सांतवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान किया जा रहा है। अंतिम चरण में, आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। शनिवार यानी 1 जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में वोटिंग की जाएगी। 57 लोकसभा सीटों पर कुल 907 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल होगा। अंतिम चरण के मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जब बात चुनाव की हो रही है तो सोशल मीडिया पर चुनाव से जुड़े जोक्स और शायरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में मतदान के दिन अपनों के साथ वोटिंग से जुड़ी ये शायरी शेयर कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ी मजेदार शायरी।

Voting Shayari in Hindi - मतदान के लिए शायरी

1. वर्ष अठारह आयु हो,लिख सूची मे नाम।

मतदाता बन नागरिक, वोट देय आराम।।

2. मत की शक्ति अनूप है, करो वोट भरपूर।

जाति पाँति लालच बला,इनसे रहकर दूर।।

3. जनता के सेवक चुनो,कर्मठ और निष्काम्।

मतदाता भगवान हैं, जब चुनाव हों आम।।

4. मत की ताकत है बड़ी,समझ लेय मन माय।

एक वोट से हार हो , उनसे पूछो जाय।।

5. भावुकता में मत करो ,कभी यार मतदान।

बिना विचारे फैसला ,होती खुद की हान।।

6. सावचेत होजा सखे, औरों को दे सीख।

मत देना अधिकार है,वोट नहीं है भीख।।

7. जागरूक होकर करो,मतदाता मतदान।

राजधर्म निर्वाह को, करिये ये शुभदान।।

8. सब कामों को छोड़कर,करना है यह काम।

एक दिवस मतदान का,बाकी दिन आराम।।

9. सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार।

मन का प्रत्याशी चुनो,मत दे कर हर बार।।

10. डरो नहीं, झिझको नहीं, रहे प्रशासन संग।

अच्छा प्रत्याशी चुनो, लोकतंत्र के अंग।।

11. अब आलस को त्यागिए,चलो बूथ परआज।

निर्भय हो मतदान कर, लोकतंत्र के काज।।

12. मन से जो मतदान हो ,हो अच्छी सरकार।

कर चुनाव सरकार का,सुख से जीवन सार।।

13. पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट।

आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article