लाइफस्टाइल

Voting Shayari in Hindi: पांचवें चरण का मतदान आज, यहां पढ़ें वोटिंग पर शायरी हिंदी में, चुनाव पर शायरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 20, 2024, 06:28 AM IST

Voting Shayari in Hindi: आज लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। आठ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। चुनावी मौसम है तो आज हम आपके लिए कुछ मजेदार शेर लेकर आए हैं। यहां पढ़ें वोटिंग पर शायरी।

Image

Voting Shayari in Hindi

Voting Shayari in Hindi: लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) के लिए आज यानी सोमवार को वोटिंग किया जा रहा है। पांचवें चरण में आठ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जानी है। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान किया जा रहा है। चुनावी मौसम है तो सोशल मीडिया पर कई शेरों-शायरी भी खूब वायरल हो रही है। ऐसे में आज हम आपके लिए चुनाव से जुड़े कुछ मजेदार शायरी लेकर आए हैं।

Voting Shayari in Hindi

1. लोकतंत्र की रीढ़ हो, मतदाता भगवान।

तुमसे ही सधते सदा,सब जन के अरमान।।

2. अच्छे लोगों को चुनो ,बने भली सरकार।

सबका साथ विकास हो,नव विचार संचार।।

3. सर्व मुख्य अधिकार है, लोकतंत्र मतदान।

इसका सद उपयोग हो,रहो मती अनजान।।

4. बी.एल.ओ. से बात कर ,नाम सूचना जान।

साथ रखो पहचान भी,फिर करना मतदान।।

5. झूँठे झाँसों से बचो, अंतर्मन की मान।

जाति पंथ को भूलकर,करना है मतदान।।

6. सभी प्रलोभन त्याग के,रख मन का ईमान।

अच्छे से अच्छा चुनें, मन से कर मतदान।।

7. नागरिकों के काम हो,ऐसी हो सरकार।

सबक सुने नुमाइंदा ,मतदाता मनुहार।।

8. निष्पक्षी मतदान से, हो चुनाव हर बार।

अच्छे नेता जीतकर, बने भली सरकार।।

9. सब को प्रेरित कर चलो,करना है मतदान।

मत के बल सरकार है, लोकतंत्र की शान।

10. ई. वी. एम. मशीन से , करना है मतदान।

यह अपना अधिकार है,इसको सब ले जान।।

11.पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट।

आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।।

12.डरो नहीं, झिझको नहीं, रहे प्रशासन संग।

अच्छा प्रत्याशी चुनो, लोकतंत्र के अंग।।

13.सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार।

मन का प्रत्याशी चुनो,मत दे कर हर बार।।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article