लाइफस्टाइल

Voting Shayari in Hindi: वोटिंग पर शायरी हिंदी में, चुनावों पर शायरी 2 लाइन यहां देखें और दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 25, 2024, 07:31 AM IST

Voting Shayari in Hindi: लोकतंत्र के महापर्व (Lok Sabha Election 2024) की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की गई । ऐसे में देश के मतदाताओं के लिए हम कुछ मजेदार शायरी लेकर आए हैं जिसे पढ़ आप लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकेंगे।

Image

Voting Shayari in Hindi

Voting Shayari in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को किया गया। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान (Voting For Lok Sabha Elections 2024) की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई और शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी देशवासियों से अपील की है कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज कराएं। उन्होंने खास कर उन युवाओं से अपील की है जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व के मौके पर आज हम आपके लिए कुछ मजेदार शायरी लेकर आए हैं जो सभी मतदाताओं को वोटिंग के लिए मोटिवेट करेंगे। यहां देखें वोटिंग से जुड़ी मजेदार शायरी।

Voting Shayari in Hindi

1. जागरूक होकर करो,मतदाता मतदान।

राजधर्म निर्वाह को, करिये ये शुभदान।।

2. सब कामों को छोड़कर,करना है यह काम।

एक दिवस मतदान का,बाकी दिन आराम।।

3. सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार।

मन का प्रत्याशी चुनो,मत दे कर हर बार।।

4. डरो नहीं, झिझको नहीं, रहे प्रशासन संग।

अच्छा प्रत्याशी चुनो, लोकतंत्र के अंग।।

5. अब आलस को त्यागिए,चलो बूथ परआज।

निर्भय हो मतदान कर, लोकतंत्र के काज।।

6.मन से जो मतदान हो ,हो अच्छी सरकार।

कर चुनाव सरकार का,सुख से जीवन सार।।

7. पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट।

आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।।

8. ई. वी. एम. मशीन से , करना है मतदान।

यह अपना अधिकार है,इसको सब ले जान।।

9. सब को प्रेरित कर चलो,करना है मतदान।

मत के बल सरकार है, लोकतंत्र की शान।।

10. निष्पक्षी मतदान से, हो चुनाव हर बार।

अच्छे नेता जीतकर, बने भली सरकार।।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article