लाइफस्टाइल

Voting Jokes in Hindi: यहां पढ़ें चुनाव के मजेदार, चुटकुले, हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे दोस्त यार

Voting Jokes in Hindi (वोटिंग के मजेदार चुटकुले): लोकतंत्र के महापर्व के तीसरे चरण के लिए आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। इस चरण में बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में मतदान हो रहा है।

Image

Voting Jokes in Hindi

Voting Jokes in Hindi (वोटिंग के मजेदार चुटकुले): लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तीसरे चरण के लिए आज मतदान किया जा रहा है। इस चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह लगभग 7 बजे से शुरू होकर , शाम 5 बजे खत्म होगी। प्रधानमंत्री लगातार देशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील कर रहे हैं। पीएम मोदी खासतौर पर युवाओं से लगातार हिस्सा लेने की अपील कर रहे हैं। चुनावी मौसम है तो मार्केट में कई जोक्स और शायरी भी वायरल हो रही है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों, करीबियों के साथ चुनाव का आनंद दोगुना करना चाहते हैं तो ये जोक्स भेज सकते हैं।

Voting Jokes in Hindi - वोटिंग के मजेदार चुटकुले

टीचर : एक टोकरी में 10 आम हैं , उसमें से 2 आम सड़ गए , बताओ कितने आम बचे ?

मौंटी- सर , 10 आम

टीचर- वो कैसे ?

मौंटी- सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना , केले तो बन नहीं जायेंगे।

आज मौंटी एक वकील है।

> वोटर- यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो…ये कितने दिन में निकलेगी?

मतदान अधिकारी- करीब 4 महीने में।

वोटर (सिर आगे करते हुए)- यार मेरे सिर में लगा दे. डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती है।

पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है?

बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं...

एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...

भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,

चार दिन से कुछ नहीं खाया।

बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?

भिखारी - हां हैं मां जी

बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना...

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article