Vikram Gokhale Family: 19 नवंबर को दिग्गज अदाकारा तब्बसुम ने इस दुनिया को हमेशा के लिए विदा कह दिया। उनके जाने के गम से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि अब विक्रम गोखले के बारे में अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज कलाकारों में शुमार रहे विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। बीती रात उनके निधन की खबर आई लेकिन परिवार ने इसका खंडन किया और बताया कि उनकी हालत नाजुक है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 82 वर्षीय विक्रम गोखले पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में करीब 15 दिनों से भर्ती हैं।
Vikram Gokhale Family Tree
हिंदी सिनेमा से विक्रम गोखले के परिवार का काफी पुराना रिश्ता है और उन्हें विरासत में अभिनय मिला है। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत (Durgabai Kamat) हिंदी सिनेमा की पहली अभिनेत्री थीं और उनकी दादी कमलाबाई गोखले (Kamlabai Gokhale) हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।
Vikram Gokhale Father
विक्रम गोखले के पिता चंद्रकांत गोखले (Chandrakant Gokhale) मराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम थे। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया था और खूब नाम कमाया। उन्हें कई पुरस्कारों ने नवाजा भी गया।
Vikram Gokhale Wife
विक्रम गोखले ने वृषाली गोखले से शादी की थी। वह इस समय विक्रम के साथ अस्पताल में ही हैं। वृषाली ने निधन की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉक्टर अपनी कोशिश कर रहे हैं और हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं।
Vikram Gokhale Career
विक्रम गोखले ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1971 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से की थी। 2010 में, उन्हें मराठी फिल्म अनुमति में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म 'मिशन मंगल', 'हिचकी', 'अय्यारी', 'बैंग बैंग', 'दे दना दन' और 'भूल भुलैया' में भी विक्रम नजर आए। 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम में भी उनका अहम रोल था।
सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अजय देवगन से लेकर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित समेत तमाम सेलेब्स ने विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दे डाली। जैसे ही विक्रम गोखले के निधन की खबर फैली, बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि जब ये बात सामने आई कि विक्रम का निधन नहीं हुआ है तो सभी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
