लाइफस्टाइल

चेहरे पर लाना चाहती हैं शीशे जैसी चमक, तो इन सब्जियों से बनाकर लगा लें फेस मास्क, हफ्ते भर में मिलेगा नूरानी चेहरा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 29, 2023, 08:45 AM IST

चेहरे पर लाना चाहती हैं शीशे जैसी चमक, तो इन सब्जियों से बनाकर लगा लें फेस मास्क, हफ्ते भर में मिलेगा नूरानी चेहराग्लोइंग स्किन की चाहत भला किसे नहीं होगी। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। हालांकि ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन खराब हो जाती है क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं।

Image

Vegetable Face Masks

चेहरे पर लाना चाहती हैं शीशे जैसी चमक, तो इन सब्जियों से बनाकर लगा लें फेस मास्क, हफ्ते भर में मिलेगा नूरानी चेहरा

ग्लोइंग स्किन की चाहत भला किसे नहीं होगी। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। हालांकि ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन खराब हो जाती है क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल के लिए आप सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जियों से बने फेस मास्क से त्वचा को विटामिन, खनिज, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। चेहरे को बेदाग, पिंपल्स फ्री और स्किन को नमी देने, निखारने और चमकदार बनाने के लिए सब्जियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर सब्जियों से फेस बनाने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सब्जियों से बने फेस मास्क - Vegetable Face Masks

आलू का फेस मास्क

आलू का फेस पैक बनाने के लिए आलू को घिसकर उसका रस निकाल लें। फिर इस रस में एक चम्मच बेसन, बादाम के तेल की 2 बूंदे और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस फेस मास्क को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर ग्लो दिखेगा।

टमाटर का फेस मास्क

चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए टमाटर का फेस पैक लगा सकते हैं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे से एक्सेस ऑयल को भी कम किया जा सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए एक टमाटर का गूदा निकाल लें। इसमें एक चम्मच बेसन और एक चम्मच ही नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। चेहरा चमक जाता है।

खीरे का फेस मास्क

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे का फेस पैक भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आधा खीरा लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर चेहरा धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article