लाइफस्टाइल

Valentine Week Days List 2025: इस दिन से शुरू है मोहब्बत का 'महाकुंभ', जानिए वैलेंटाइन वीक का पूरा शेड्यूल, कब है Rose Day?

Valentine Week Days List 2025: 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक आशिकों के लिए काफी मायने रखता है। दुनिया भर में इस सप्ताह को पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। यहां जानिए कब है रोज डे (Rose Day)? वैलेंटाइन वीक में कितने दिन होते हैं? किस डे (Kiss Day) कब होता है? किस दिन मनाते हैं चॉकलेट डे (Chocolate Day)?

Image

Valentines Week full List (वैलेंटाइन्स वीक की पूरी लिस्ट)

Valentine's Week Days List 2025, Valentine Calendar and Date Sheet 2025: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। यह महीना मोहब्बत में डूबे प्रेमियों का महाकुंभ भी कहलाता है। दरअसल इसी महीने वैलेंटाइन्स डे पड़ता है। सिर्फ वैलेंटाइन्स डे ही नहीं बल्कि फरवरी में पूरा वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक आशिकों के लिए काफी मायने रखता है। दुनिया भर में इस सप्ताह को पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको वैलेंटाइन वीक के हर दिन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। यहां देखें वैलेंटाइन वीक कब से शुरू होता है और 2025 में क्या है वैलेंटाइन वीक का कैलेंडर:

वैलेंटाइन वीक 2025 (All Days of Valentine Week in Hindi)

7 फरवरीरोज़ डे (Rose Day 2025)
8 फरवरीप्रपोज डे (Propose Day 2025)
9 फरवरीचॉकलेट डे (Chocolate Day 2025)
10 फरवरीटेडी डे (Teddy Day 2025)
11 फरवरीप्रॉमिस डे (Promise Day 2025)
12 फरवरीहग डे (Hug Day 2025)
13 फरवरीकिस डे (Kiss Day 2025)
14 फरवरीवैलेंटाइन्स डे (Valentines Day 2025)

Rose Day: 7 फरवरी (रोज डे 2025)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day 2025) के साथ होती है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को लाल गुलाब का फूल देकर अपने दिल की बात बयां करते हैं। सिर्फ प्रेमी युगल ही नहीं बल्कि कोई भी इस दिन अपने किसी खास को गुलाब देकर अपना हाल-ए-दिल बयां कर सकता है।

Propose Day: 8 फरवरी (प्रपोज डे 2025)

रोज डे के अगले दिन 8 तारीख को पढ़ता है प्रपोज डे। प्रपोज डे प्यार के इजहार का दिन होता है। इस दिन लोग अपने प्यार से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं।

Chocolate Day: 9 फरवरी (चॉकलेट डे 2025)

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे कहलाता है। इस खास दिन को चॉकलेट के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

Teddy Day: 10 फरवरी (टेडी डे 2025)

चॉकलेट डे के बाद बारी आती है टेडी डे की। टेडी डे 10 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने जीवन के किसी स्पेशल पर्सन को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं।

Promise Day: 11 फरवरी (प्रॉमिस डे 2025)

वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन को प्रॉमिस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर लोग एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने और उन्हें हमेशा प्यार करने का वादा करते हैं।

Hug Day: 12 फरवरी (हग डे 2025)

प्रॉमिस डे के अगले दिन 12 तारीख को हग डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

Kiss Day: 13 फरवरी (किस डे 2025)

फरवरी महीने की 13 तारीख को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करते हैं। इस किस के जरिए वो एक दूसरे से अपने प्यार को बयां करते हैं।

4

Valentines Week Days List

Valentine's Day: 14 फरवरी (वैलेंटाइन्स डे 2025)

इस पूरे सप्ताह का सबसे खास दिन होता है वैलेंटाइन्स डे। हर साल यह 14 फरवरी को मनाया जाता है। प्रेमियों के लिए इस दिन का खास महत्व होता है। यही वह दिन होता है जब वह अपने महबूब को अपने प्यार का अहसास कराते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article