लाइफस्टाइल

Valentine Week 2024: फरवरी में कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक, कब आएंगे प्रपोज डे, किस डे और चॉकलेट डे- देखें पूरी लिस्ट

Valentine Week 2024: फरवरी को प्रेम का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन डे आता है जिस दिन कपल्स एक दूसरे से अपनी दिल की बात कहते हैं और प्यार का इज्हार करते हैं।

Image

Valentine Week 2024

Valentine Week 2024: फरवरी महीने की जल्द शुरुआत होने वाली है। इस महीने का लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। दरअसल फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। फरवरी ही वो महीना होता है जिसका इंतजार दुनियाभर के कपल्स करते रहते हैं। फरवरी को प्रेम का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन डे आता है जिस दिन कपल्स एक दूसरे से अपनी दिल की बात कहते हैं और प्यार का इज्हार करते हैं। वैलेंटाइन डे वैसे तो 14 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन एक हफ्ते पहले से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है, जिसे हर कपल त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन कई कपल्स को इस बात की कन्फूजन रहती है कि वैलेंटाइन डे वीक में कब कौन सा दिन होता है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे वीक में कब कौन सा दिन होता है।

वैलेंटाइन डे का सप्ताह - Valentine Week List 2024

7 फरवरी– रोज डे, बुधवार

8 फरवरी – प्रपोज डे, गुरुवार

9 फरवरी – चॉकलेट डे, शुक्रवार

10 फरवरी – टेड्डी डे, शनिवार

11 फरवरी – प्रॉमिस डे, रविवार

12 फरवरी – हग डे, सोमवार

13 फरवरी – किस डे, मंगलवार

14 फरवरी - वेलेंटाइन डे, बुधवार

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?

वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के दौर में हुई थी। रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन ने पहली बार वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत की थी। वैलेंटाइन डे के दिन प्यार का इज्हार कर प्यार को बांटा जाता है। लेकिन उस शहर के राजा क्लॉडियस को ये नामंजूर था। राजा क्लॉडियस का यह मानना था कि प्यार पुरुषों की बुद्धि को खत्म कर देता है इसलिए उन्होंने अपने सैनिकों और मंत्रियों को शादी ना करने का आदेश दे रखा था। लेकिन सेंट वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और कई सैनिकों और मंत्रियों की शादी करवाई। जब इस बात का पता राजा को चला तो राजा गुस्से से आग बबूला हो गए और उन्होंने 14 फरवरी के दिन ही सेंट वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुनाई। इस दिन के बाद से ही हर साल 14 फरवरी वैलेंटाइन को याद करते हुए वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article