लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: झड़ते बालों की समस्या से हो गई हैं परेशान, तो एलोवेरा की मदद से तैयार करें ये हेयर मास्क

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 12, 2023, 08:16 AM IST

खराब लाइफस्टाइल और लगत खान पान की वजह से लोगों के बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह नुस्खे भी अपनाए जाते हैं।

Image

झड़ते बालों की समस्या दूर करे एलोवेरा हेयर मास्क

Hair Care Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, काले और घने हो। इसके लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और लगत खान पान की वजह से लोगों के बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह नुस्खे भी अपनाए जाते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर तैयार करें ये हेयर मास्क। जानें बनाने का तरीका और कैसे करना है अप्लाई।

कैसे तैयार करें हेयर मास्क

हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा का हेयर मास्क बेहद कारगर साबित होता है। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद एक बर्तन में ग्रीन टी को डालकर इसे कुछ देर के लिए उबाल लें और बाद में इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब एलोवेरा जेल को मिक्सर में डालें और उसमें ग्रीन टी का पानी मिलाएं। इस दोनों को अच्छी तरह पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं। इस पेस्ट को बालों पर आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल हेयर फॉल की समस्या कुछ ही दिनों में कम हो जाएगी।

क्या है हेयर मास्क के फायदे?

ग्रीन टी विटामिन ए, ई, बी5, के, राइबोफ्लेविन, थायमीन, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो बालों को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। वहीं, एलोवेरा जेल में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, क्रोमियम, कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, बी1, बी2, बी3, बी6, जिंक, फॉलिक एसिड, आयरन, सोडियम, मैंगनीज बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ग्रीन टी और एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों पर अप्लाई करने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है और साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article