लाइफस्टाइल

Tulsi Vivah 2023 Shayari, Wishes Images: तुलसा महारानी, हर जी पटरानी.. तुलसी विवाह पर अपनों को भेजें शानदार शायरियां

Happy Tulsi Vivah 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: तुलसी विवाह के त्योहार को सनातन धर्म में छोटी दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 23 और 24 नवंबर को मनाया जाएगा। मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के मिलन की बेला पर अपने अपनों जरूर भेजें ये शानदार शायरियां।

Image

Tulsi vivah 2023 wishes shayari in hindi tulsi vivah wishes tulsi vivah rangoli shayari

Happy Tulsi Vivah 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: तुलसी विवाह के त्योहार को सनातन धर्म में छोटी दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदूओं के लिए मां तुलसी का पौधा अत्यधिक पूजनीय होता है, और दिवाली के बाद इन्हीं की पूजा करने के बाद से शादियों की शुरुआत होती है। तुलसी विवाह के दिन से चातुर्मास खत्म हो जाता है, मान्यता है कि, तुलसी विवाह के दिन तुलसा मां के पौधे का श्री कृष्णा के शालिग्राम अवतार से विवाह करवाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 23 और 24 नवंबर को मनाया जा रहा है। मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के मिलन की बेला पर अपने अपनों जरूर भेजें ये शानदार शायरियां।

Tulsi Vivah Shayari in Hindi

1. तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे,

सज गई उनकी जोड़ी,

तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए,

जल्दी ले के आओ पिया डोली

शुभ तुलसी विवाह 2023

2. सबसे सुंदर वो नजारा होगा,

दीवारों पर दीयों की माला होगी,

हर आंगन में तुलसी मां विराजेगी

मां तुलसी का विवाह होगा

शुभ तुलसी विवाह

3. दीवारों पर दीयों की माला होगी

सबसे सुंदर विवाह की सजावट होगी

हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी

जब मां तुलसी और विष्णु का विवाह होगा।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

Tulsi Vivah Shayari

Tulsi Vivah Shayari

4. तुलसा महारानी नमो नम:

हर की पटरानी नमो नम:

जिस घर में होती है तुलसी

होता है महालक्ष्मी का वास

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

5. तुलसी विवाह के पवित्र दिन पर देवी तुलसी और

श्री विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे

सुखी और आनंदमय तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

Happy Tulsi Vivah 2023

Happy Tulsi Vivah 2023

6. देवी तुलसी और भगवान विष्णु आपको दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें।

आपको सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिले।

आपको और आपके परिवार को तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Tulsi Vivah Rangoli easy

Tulsi Vivah Rangoli easy

7. जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान है, वह घर स्वर्ग समान है ।

सुख और संपदा का आगम होगा,जब शालिग्राम और मां तुलसी का मिलन होगा।

तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Tulsi Vivah

Tulsi Vivah

8. गन्ने का मंडप सजायेंगे हम, विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम।

आप भी होना खुशियों में शामिल, तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।

तुलसी विवाह की अनंत बधाई और शुभकामनाएं।

Rangoli designs for Tulsi  Vivah

Rangoli designs for Tulsi Vivah

9. महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

10. तुलसी का श्रृंगार करो

शालिग्राम का ध्यान करो

ऐसी जोड़ी कहां मिलेगी

आओ कन्यादान करो

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article