लाइफस्टाइल

Men's Fashion Tips: कुर्ते के साथ ये फुटवियर देंगे जबरदस्त लुक, आप भी करें ट्राई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:12 AM IST

कुर्ता पजामा को पेयर करने के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि इस ट्रेडिनल लिबास के लिए कौन-कौन से फुटवियर का चयन किया जा सकता है, जो स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आरामदायक भी महसूस करवाएं। आराम और फैंसी ही नहीं बल्कि जिन्हें शादी समारोह में भी पहना जा सके।

Image

कुर्ते के साथ किस तरीके के जूते पहनें, करें ट्राई

KEY HIGHLIGHTS
  • चेक करें कुर्ता पायजामा के लिए मैचिंग फुटवियर
  • कुर्ता पजामा के लिए सही फुटवियर की तलाश में हैं तो पढ़ें
  • कुर्ता-पजामा में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं आजमाएं ये फुटवियर

Men's Fashion Tips: लड़कियों के लिए ड्रेस के साथ मैचिंग फुटवियर का चुनाव करना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल होता है लड़कों के लिए उनकी ड्रेसेस के साथ फुटवियर को जोड़ना। लड़के ऑफिस ड्रेसिंग, कैजुअल और सूट के साथ तो फुटवेयर का सही चुनाव फिर भी आसानी से कर लेते हैं, लेकिन जब बात कुर्ता पजामा की आती है तो यह आउटफिट उन्हें फुटवेयर के मामले में बड़ा ही कंफ्यूज कर देता है, जिसके साथ अगर किसी गलत फुटवेयर का चुनाव कर लिया जाए तो यह शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

स्टाइलिश ब्राउन जूती रहेगी बेहतरीन-

ब्राउन रंग की जूती का पेयर कुर्ते पजामे पर बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करगा। इसे शादी फंक्शन में करीब हर तरीके के परंपरागत परिधानों के साथ कैरी किया जा सकती है। इस एलिगेंट फुटवियर का इस्तेमाल कुर्ता पजामा के साथ कई और भी डिजाइनर ड्रेसेस के साथ कर सकते हैं।

आरामदायक चमड़े के सैंडल-

शादी या पार्टियों में आजकल ज्यादातर लोग डांस और गेम्स इंजॉय करते हैं, जिसमें कुर्ता पजामा के साथ आरामदायक जूता पहनना जरूरी हो जाता है, जो आराम पहुंचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देने का काम भी करते हैं। अगर आप भी आरामदायक और स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो भूरे रंग के चमड़े के सेंडल आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पल-

गर्मी हो या सर्दी कोल्हापुरी चप्पलें हर मौसम और हर जगह पहनने पर शानदार ही लुक देती हैं। साथ हीयह है बेहद आरामदायक होती हैं। शादी समारोह या हल्दी, सगाई जैसे समारोहों में ये एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इन फुटवियर को आप अपने कुर्ते पजामे के स्टाइल और रंगों के हिसाब से चुन सकते हैं।

इन सबके अलावा कुर्ता पजामा के लिए चुने जाने वाले फुटवियर के लिस्ट में आप हल्के भूरे रंग के स्लिप ऑन जूती को भी खरीद सकते हैं, जो अलग-अलग रंगों और शैलियों के साथ मिलते हैं। यह भी हर मौके पर पहने जा सकते हैं और यह बेहद आरामदायक भी होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article