लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: सर्दियों में चेहरे पर ब्लैकहेड्स से हैं परेशान? ये घरेलू टिप्स आएंगे काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 10:53 PM IST

Skin Care Tips: बढ़ते पॉल्यूशन के बीच खुद का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल हो चुका है। ऐसे में ज्यादातर टीनएजर्स चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स से बेहद परेशान हैं। अगर आप भी इस समस्या को फेस कर रहे हैं तो अब इन घरेलू टिप्स से हल निकाल सकते हैं।

Image

घरेलू उपाय से हटाएं ब्लैकहेड्स

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में ब्लैकहेड्स से हैं परेशान फॉलों करें ये टिप्स
  • ब्लैकहेड्स हटाने के लिए ट्राई करें घरेलू टिप्स
  • घर पर ही ठीक हो सकती है ब्लैकहेड्स के समस्या

Skin Care Tips: हर दिन घर से बाहर निकलना। धूल-मिट्टी और एयर पॉल्यूशन का सामना करना और उससे खुद का बचाव करना। ये तो हर कोई करता है, लेकिन फिर भी इससे होने वाली समस्याओं की चपेट में आ ही जाते हैं। इतना ही नहीं पॉल्यूशन से सबसे ज्यादा नुकसान स्किन को होता है, जिसको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर टीनएजर्स चेहरे पर होने वाले जिद्दी ब्लैकहेड्स (Blackheads) से परेशान हो जाते हैं, जिसके लिए वो डॉक्टर्स से लेकर हर तरह के उपाए करते हैं, जिसमें कॉस्मेटिक्स और तरह-तरह साबुन का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन बहुत बार इन सब से परेशानी और बढ़ जाती है। साथ ही इसकी वजह से स्किन में डेड सेल्स की दिक्कत तेजी से बढ़ जाती है। इसी की वजह से चेहरे पर और ज्यादा वही ब्लैकहेड्स होते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे जोकि काफी कारगर रहती हैं।

सर्दियों में ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय

शहद

अगर आप भी चेहरे और नाक के आस-पास होने वाले ब्लैकहेड्स की परेशानी से जूझ रहे हैं तो ये वैसे तो दिखने में एक आम सी समस्या लगती है, लेकिन अगर इस समय से इलाज न किया जाए तो बढ़ भी सकती है। इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शहद के इस्तेमाल से ये समस्या दूर हो सकती है। आप दिन में एक बार अपने चेहरे पर शहद लगा सूखने के बाद उसको धो लें। आपको जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

एलोवेरा जेल

इसके अलावा भी आप चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं एलोवेरा जेल से आपकी स्किन काफी ग्लो भी करती है और इससे आपके चेहरे होने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलता है। इसको यूज करने के लिए आप घर पर लगा एलोवेरा यूज में ला सकते हैं। इसके अलावा आप दुकान से एलोवेरा जेल ला सकते हैं और उसको यूज कर सकते हैं।

हल्दी पेस्ट

इसके अलावा हमेशा से ही चेहरे और अच्छी त्वचा के लिए हल्दी काफी बेस्ट और कारगर मानी जाती है। इसलिए शादी-ब्याह में भी हल्दी की रस्मों को किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी ब्लैकहेड्स की परेशानी छुटकारा पाना चाहते हैं तो हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए आप हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को पानी धो लें।

पपीते और चीनी का स्क्रब

वहीं अगर आप ब्लैकहेड्स के साथ-साथ ऑयली स्किन से भी परेशान हैं तो आप पपीते को इस्तेमाल में ला सकते हैं। आपने ये तो सुना ही होगा कि स्क्रब चेहरे के लिए कितना उपयोगी होता है, लेकिन बाहर के प्रोडेक्ट्स में काफी केमिकल होते हैं तो और घर पर पपीते और चीनी का स्क्रब बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं, जो आपकी स्कीन के लिए बेस्ट रहेगा। इस रेमेडी से आपको ब्लैकहेड्स के साथ-साथ ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article