लाइफस्टाइल

Holi 2024 Saree Look: होली पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो शिल्पा शेट्टी के इन साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फैशन स्टाइल को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में होली के मौके पर आप उनके इन साड़ी लुक्स को ट्राय कर सकती हैं।

Image

Shilpa Shetty Saree looks

Holi 2024 Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। इसके अलावा शिल्पा अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अक्सर विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

शिल्पा साड़ी कैरी करना बेहद पसंद करती हैं। उनके वार्डरोब में साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनकी साड़ियां हर उम्र की महिला कैरी कर स्टाइलिश दिख सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने होली ड्रेस को लेकर कंफ्यूज हैं तो शिल्पा के इन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लहरिया साड़ी विद बेल्ट

इस वक्त लहरिया साड़ी काफी ट्रेंड में है। होली के मौके पर आप इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड शिफॉन

शिफॉन साड़ी हर उम्र की महिलाओं पर जचती है। ऐसे में होली के मौके पर आप शिल्पा की तरह शिफॉन साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। लॉन्ग ईयररिंग्स और बन के साथ इस साड़ी लुक को आप स्टाइलिश बना सकती हैं।

पिस्ता ग्रीन

पिस्ता ग्रीन कलर की साड़ी में भी आप ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं। ये साड़ी आप पर खूब जचेगी। इस साड़ी को शिल्पा ने चोकर नेकपीस और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है।

गोल्ड टिश्यू

रॉयल लुक पाने के लिए आप शिल्पा की तरह गोल्डन साड़ी कैरी कर सकती हैं। गोल्ड टिश्यू साड़ी भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मेकअप को भी गोल्डन टच देने की कोशिश करें।

व्हाइट स्टाइलिश साड़ी

शिल्पा का ये साड़ी लुक होली के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। सफेद रंग की साड़ी को एक्ट्रेस ने पिंक कलर की फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। इस साड़ी पर ब्लैक एंड ऑरेंज कलर का बॉर्डर बना है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article