लाइफस्टाइल

Top Fashion Trends of 2025: इस साल खूब सुर्खियों में रही हैं ये 3 चीजें, साल खत्म होने से पहले आप भी कर लें ट्राई

Top Fashion Trends of 2025: साल खत्म होने वाला है, और अगर आप फैशन लवर हैं और इस साल की सबसे ट्रेंडी वायरल चीजों को ट्राई करना चाहते हैं। तो ये वाली 3 चीजें आपकी लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। जिन्होने फैशन मार्केट में इस साल तहलका मचा दिया।

Image

Top fashion trends of 2025

Top Fashion Trends of 2025: फैशन की दुनिया हमेशा बदलती रहती है, लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो न सिर्फ अपनी छाप छोड़ते हैं बल्कि स्टाइल को एक नई परिभाषा देते हैं। ऐसे में अगर फैशन लवर हैं और हर वक्त फैशन के साथ चलना पसंद करते हैं। तो इस साल के अंत में आपको भी जरुर ही कुछ ऐसे वाले फैशन ट्रेंड्स फॉलों कर लेने चाहिए, जो इस साल सुपरहिट रहे हैं। ये खास 3 चीजें पारंपरिक क्राफ्ट और मॉडर्न स्टाइल को एक सूत्र में पिरोती हैं। यहां देखें इस साल किन 3 चीजों ने फैशन मार्केट में धूम मचाई।

ब्रोच

कभी दादी-नानी के ज्वेलरी बॉक्स की शान रही ब्रोच अब एक स्टेटमेंट एक्सेसरी के तौर पर वापसी कर रही है। इस साल यह सिर्फ एक पिन नहीं, बल्कि आउटफिट का केंद्र बिंदु बनी है। सेलेब्स इसे साड़ी के पल्लू, सूट, स्कार्फ, हैट या यहाँ तक कि जूतों पर भी सजा रहे हैं। मोटिफ्स में फूल-पत्तियों से लेकर ज्यामितीय डिजाइन और मिनिएचर आर्टवर्क तक शामिल हैं। न केवल महिलाएं बल्कि ये ब्रोच पुरुष फैशन में सबसे ज्यादा डिमांड मे है।

आरी वर्क ब्लाउज

आरी वर्क के ब्लाउज इन साल सबसे ज्यादा पसंद किए हैं। खास बुनाई के साथ बनाए गए इन ब्लाउज के मोटिफ और उभरा हुआ लग्जरी डिजाइन काफी सुर्खियों में है। इस बार के ट्रेंड में ट्रैडिशनल जरी और सीक्वेन के साथ-साथ मल्टीकलर थ्रेड्स, मिरर वर्क और यहाँ तक कि छोटे मोतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चिकनकारी फैब्रिक

लखनऊ की शान चिकनकारी अब सिर्फ कुर्ते तक सीमित नहीं रही। 2025 में यह नाजुक कढ़ाई वाला फैब्रिक पूरे वार्डरोब पर राज कर चुका है। सिल्क, ऑर्गेंजा, मलमल और यहाँ तक कि जर्सी और डेनिम जैसे मॉडर्न फैब्रिक पर भी उकेर रहे हैं। चिकनकारी वाली साड़ियाँ, गाउन, ट्राउजर और यहाँ तक कि एक्सेसरीज भी इस साल खूब चलन में हैं।

साल 2025 का फैशन पलटा मारकर पुरानी चीजों को नए रूप में पेश कर रहा है। ये ट्रेंड न सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि काफी सस्टेनेबल भी है। आप भी इस साल के अंत से पहले इन चीजों को अपने लुक में शामिल कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article