Hair Wash Tips To Stop Hairfall: आज के दौर में लगभग हर चार में से दो लोगों को बाल झड़ने तो बालों से जुड़ी किसी न किसी समस्या की शिकायत होगी। अब वैसे तो बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या है, लेकिन ये सम्सया खासकर शैम्पू करते समय कुछ बढ़ जाती है। अगर आप भी गीले बालों में ज्यादा हेयर फॉल देखते हैं, तो ऐसा फिर शैम्पू करते वक्त हुई कुछ गलतियों के कारण हो सकता है। क्योंकि बाल गीले जब होते हैं, तो आसानी से टूट जाते हैं। ऐसे में हेयरफॉल की दिक्कत कम करने के लिए ये हेयर वॉश टिप्स आपके बहुत काम की हो सकती हैं।
Hair Wash Tips in Hindi
अच्छे से करें कंघी
अगर आप शैम्पू करते वक्त कम हेयर फॉल चाहते हैं, तो शैम्पू से पहले एक बार अच्छे ढंग से बड़े दांत वाले कंघे से बालों को सुलझाना असरदार हो सकता है। इससे शैम्पू करते वक्त बेशक ही बाल कम टूटेंगे।
गुनगुना पानी
ज्यादा गर्म पानी आपके स्कैल्प के लिए बहुत खराब माना जाता है। ऐसे में बालों का झड़ना कम करने के लिए शैम्पू करते वक्त हल्के गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। इससे बाल रूखे और कमजोर नहीं होंगे। वहीं अगर आप ठंडे पानी से बाल धोएं तो इससे बालों की चमक बढ़ती है।
शैम्पू न लगाएं स्कैल्प पर
शैम्पू को कभी भी बॉटल या पैकेट से निकालकर सीधे बालों में नहीं लगाना चाहिए। आपको हमेशा ही शैम्पू को अपनी हथेली या किसी मग में पानी के साथ मिलाकर कुछ फोम बनाकर ही स्कैल्प पर लगाना चाहिए। सीधे शैम्पू लगाने से बालों को बहुत केमिकल्स असर करते हैं, जिससे हेयरफॉल हो सकता है।
न करें रगड़ाई
स्कैल्प की नाखूनों से रगड़ाई करने से भी बाल झड़ते हैं। आपको हमेशा ही बालों को हल्का हल्का मसाज करना चाहिए। इससे स्कैल्प और बाल दोनों हेल्दी रहेंगे। बिना रगड़े धोने के साथ साथ बिना रगड़कर बालों को सुखाना भी जरूरी है। नहीं तो बाल डैमेज हो जाते हैं। हमेशा आपको हल्के हाथ से बालों का पानी सुखाना चाहिए।
न करें ज्यादा शैम्पू
रोज शैम्पू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं।
इसी के साथ साथ हेयरफॉल कम करने के लिए आपको बालों की अच्छी केयर करना जरूरी है। अपनी डाइट और नींद अच्छी रखें, तो स्ट्रेस भी कम लें। साथ ही साथ आप घर के बनाएं हेयर मास्क तो कंडीशनर आदि का प्रयोग कर अपने बालों की क्वालिटी अच्छी कर सकते हैं।
