लाइफस्टाइल

Til Gud Laddu Recipe: तिल गुड़ घ्या आणि गोड़ गोड़ बोला.. मकर संक्रांति पर घर पर बनाएं टेस्टी तिल गुड़ के लड्डू, देखें लड्डू कैसे बनाएं, तिल गुड़ लड्डू रेसिपी

Til Ladoo recipe in Hindi (तिल गुड़ के लड्डू कैसे बनाएं): मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है, और संक्रांति पर स्पेशल तिल गुड़ के लड्डू बनाना तो बनता ही है। यहां देखें घर पर टेस्टी टेस्टी तिल गुड़ के लड्डू कैसे बनाएं, हिंदी में तिल के लड्डू की आसान रेसिपी।

Image

Til gud laddu recipe for makar sankranti 2024 how to make till ke ladoo calories till laddu kaise banaye at home

Til Laddu recipe in Hindi (तिल गुड़ लड्डू रेसिपी): नए साल की नई शुरुआत के साथ अब मकर संक्रांति का त्योहार भी आने ही वाला है। संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने के साथ साथ तिल के लड्डू खाने का भी अलग ही मजा होता है। ऐसे में अगर आप भी संक्रांति के लिए अभी से तिल और गुड़ के टेस्टी टेस्टी लड्डू बनाने का सोच रहे हैं, तो ये रेसिपी आपके खूब काम की हो सकती है। देखें हिंदी में मकर संक्रांति रेसिपी, तिल गुड़ के लड्डू कैसे बनाएं और घर पर लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी , Til Gud Ladoo kaise banaye in Hindi

सामग्री

1 कप गुड़

11/2 कप तिल

रोस्टेड 1 चम्मच घी

1 चम्मच इलाइची पाउडर

1 चम्मच बादाम क्रश

1 चम्मच काजू क्रश

तिल गुड़ के लड्डू की विधि

1. लजीज तिल और गुड़ के मकर संक्रांति स्पेशल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में तिल को डालकर भून लेना है और फिर उसे कुछ देर के लिए अच्छे से ठंडा होने के लिए छोड़ देना है।

2. फिर आपको गैस पर एक कड़ाही रखकर उसमें घी डालकर अच्छे से गरम कर लेना है।

3. फिर पैन में घी के साथ गुड़ मिला दें और फिर उसे पूरी तरह पिघलने दें। इस स्टेप में आप गैस की आंच को भी हल्का सा धीमा कर दें।

4. फिर जब एक बार गुड़ पिघल जाए तो उसके बाद उसमें तिल, इलाइची पाउडर, कूटा हुआ बादाम और कूटी हुई काजू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

5. और बस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद आपको गैस को बंद कर देना है। तिल गुड़ के मिश्रण के हल्का सा ठंडा होने के बाद हाथों को चिकना करके, अपनी पसंद के छोटे बड़े आकार वाले लड्डू बना लें।

और बस आपको लजीज मकर संक्रांति स्पेशल तिल गुड़ के लड्डू तैयार हैं। इन लड्डूओं को आप एयरटाइट कंटेनर में रखकर लंबे समय तक खूब स्वाद के चटकारे ले सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article