Thursday Good Morning Wishes: आज हफ्ते का चौथा दिन गुरुवार है। जैसे जैसे दिन बीत रहा है वैसे वैसे साल खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है और नए साल का जल्द ही आगमन होने वाला है। ऐसे में हर कोई की यही ख्वाहिश होगी कि साल के बचे हुए दिन अच्छे से बीते। कोई भी दिन अच्छा तभी बितता है जब उसकी शुरुआत बेहतरीन होती है। हमारी सुबह को यादगार और बेहतरीन बनाने के लिए हमारे खास सुबह सुबह प्यार भरा गु़ मॉर्निंग मैसेज भेजते हैं। ऐसे में अगर आपकी जिंदगी में भी कोई खास है और आप उनकी सुबह को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये गुड मॉर्निंग मैसेज भेज सकते हैं। यहां देखें गुरुवार के गुड मैसेज, कोट्स, शायरी।
Thursday Good Morning Messages in Hindi
सूरज तू उनको मेरा पैगाम देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,
जब वो पढ़े प्यार से मेरे इस पैगाम को,
तो उनके चेहरे पे प्यारी सी मुस्कान देना.
गुड मॉर्निंग
हर स्कूल में लिखा होता है,
असूल तोडना मना है।
हर बाग में लिखा होता है,
फूल तोडना मना है।
हर खेल में लिखा होता है,
रूल तोडना मना है।
काश,
रिश्ते, परिवार, दोस्ती में भी,
लिखा होता की, किसी का
साथ छोड़ना मना है।
गुड मॉर्निंग

Good Morning.
आसमान मे सुरज निकल आया है,
फिजाओं मे एक नया रंग छाया है,
जरा मुस्कुरा दो, ना यु खामोश रहो,
आपकी मुस्कान को देखने ही तो,
ये हसीन सवेरा आया है।
गुड मॉर्निंग
चाय के कप से उठते धुंए में
तेरी शक्ल नज़र आती है,
तेरे ख्यालों में खोकर
अक्सर मेरी चाय ठंडी हो जाती है।
गुड मॉर्निंग
नफरतों से भरी इस दुनिया में
कोई है जो मेरी खुशियों की फिक्र करता है,
उनकी हर तमन्ना पूरी करें,
जो अपनी प्रार्थना में भी मेरा जिक्र करता है।
गुड मॉर्निंग

Thursday Good Morning.
कभी रूठकर, कभी मनाकर,
कभी हंसकर, कभी हंसाकर,
कभी रोकर, कभी रुलाकर,
हमारा SMS कहेगा आपसे,
हर पल जियो मुस्कुराकर.
गुड मॉर्निंग
जब, बगैर किसी वजह के,
खुशी महसूस करो तो,
यकीं कर लो की,
कोई न कोई, कही न कही,
तुम्हारे लिए, दुआ, कर रहा है।
गुड मॉर्निंग
ये सुबह जितनी खूबसूरत है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो,
जितनी भी खुशियां आज आपके पास है,
उससे भी अधिक कल हो।
गुड मॉर्निंग

Good Morning wishes.
जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है,
क्योंकि जो वक्त सिखाता है
वो कोई नहीं सीखा पाता।
गुड मॉर्निंग
लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता,
बस उसका जंग उसे नष्ट करता है.
इसी तरह,
आदमी को भी कोई और नहीं,
बल्कि उसकी सोच ही नष्ट कर सकती है!
सोच अच्छी रखो,
निश्चित अच्छा ही होगा।
गुड मॉर्निंग

Good Morning message.
आज कुछ घबराये से लगते हो,
ठंड मे कपकपाये से लगते हो,
निखर कर आई है सुरत आपकी,
बहुत दिनों बाद नहाये से लगते हो।
गुड मॉर्निंग
