लाइफस्टाइल

घर पर रखी ये चीजें सनस्क्रीन की तरह करती है काम, तेज धूप से स्किन को बचाने में है कारगर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 4, 2024, 06:32 AM IST

तेज धूप और भीषण गर्मी का सीधा असर हमारी त्वचा पर होता है। स्किन डल और टैन हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी इस सम समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में ये घरेलू चीजें आपको टैन और धूप की किरणों से बचाने का काम कर सकती है।

Image

Sunscreen

देशभर में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जरूरी काम की वजह से हर किसी को बाहर निकलना ही पड़ रहा है। बाहर निकलने की वजह से स्किन का बुरा हाल हो गया है। तेज धूप की वजह से स्किन डैमेज हो रही है। इस मौसम में सबसे ज्यादा टैनिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। धूप से बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन है उन्हें सनस्क्रीन की वजह से एलर्जी हो रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है और स्किन को डैमेज होने से बचाता है।

Natural Things That Can Be Used As Sunscreen

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को अल्ट्रावायलेट रेज से प्रोटेक्‍ट करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। यह स्किन को डैमेज होने से बचाएगा।

तिल का तेल

तिल का तेल भी सनस्क्रीन की तरह काम करता है। ये स्किन को यूवी रेज से बचाता है। तिल का तेल चेहर पर होने वाले रैशेज और ड्राइनेस को कम करता है। इसे रोजाना रात को सोने से पहले लगाएं।

शिया बटर

स्किन को धूप की किरणों से बचाने के लिए आप शिया बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में धूप में निकलने से पहले चेहरे पर शिया बटर अप्लाई करें। ये टैनिंग से बचाने का काम करेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article