लाइफस्टाइल

Holi 2024: बाजार में मोदी-योगी पिचकारी ने मचाई धूम, भगवा रंग की डिमांड सबसे ज्यादा, जानें कितनी है कीमत

होली आते ही बाजार में रंग बिरंगी पिचकारियां आ चुकी है और बच्चे इन पिचकारियों की खूब डिमांड भी कर रहे हैं। लेकिन इस बार की होली काफी हटकर होने वाली है।

Image

Modi and Yogi Pichkari on High Demand

Holi 2024: होली का त्योहार नजदीक है और बाजार में गुलाल और पिचकारियों की बाहार देखने को मिल रही है। बाजार में रंग बिरंगी पिचकारियां आ चुकी है और बच्चे इन पिचकारियों की खूब डिमांड भी कर रहे हैं। लेकिन इस बार की होली काफी हटकर होने वाली है। बाजार में इस वक्त मोदी-योगी पिचकारी ने धूम मचा रखी है। इसके साथ ही बीजेपी वाली पिचकारी और भगवा कलर के गुलाल की भी खूब डिमांड हो रही है। छोटे बच्चे अपने पेरेंट्स से मोदी और यागी पिचकारी दिलाने की डिमांड कर रहे हैं।

हर बार होली पर बाजार में अलग अलग वैराइटी की पिचकारी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार अभी से भी बाजार में बीजेपी पिचकारी और योगी, मोदी पिचकारी छाया हुआ है। योगी पिचकारी पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी है जबकी मोदी पिचकारी पर पीएम मोदी की तस्वीर छपी हुई है।

पिचकारी की खासियत और कीमत

मोदी-योगी पिचकारी की खासियत ये है कि इस पिचकारी में एक बार में 2 से लीटर कलर पानी भरा जा सकता है। कीमत की बात करें तो इस पिचकारी की कीमत 150 से 200 रुपये के बीच है। वहीं जिस पिचकारी पर बीजेपी की तस्वीर बनी है वो 50 से लेकर 100 रुपये बीच मिल रही है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article