Swami Vivekananda Jayanti 2024 Shayari, National Youth Day 2024 Wishes Shayari Images, Status: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और बचपन में उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था। स्वामी विवेकानंद का युवाओं से गहरा नाता था, इसलिए उनके जन्म दिवस को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में नई उर्जा, उमंग और जोश भरने का काम करते हैं। उन्होंने युवाओं का सही मार्गदर्शन करने के लिए सफलता के कुछ मंत्र दिए हैं। स्वामी विवेकानंद की बातें आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि हर युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं में जोश भरने के लिए भेजें ये शायरी और कोट्स।
Swami Vivekananda Jayanti 2024 Shayari
जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे

National Youth Day
उठो और जागो और तब तक रुको नहीं
जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते
लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या ना हो
तुम्हारा देहांत आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट ना हो

national youth day 2024
जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो,
ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए,
नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है
ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं
वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है

national youth day
युवा शक्ति की शक्ति,
सबसे अलग और तेज है…
उसका सम्मान करें।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं
युवाओं को हमेशा स्वतंत्रता के साथ-साथ,
जिम्मेदारी की भावना से सशक्त होना चाहिए।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं

national youth day
युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद समान हैं,
क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते हैं।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं
अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है,
इसलिए समय का सबसे सही और अच्छा उपयोग करें।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं

youth-day
जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते
तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते
युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं...
