Swami Vivekananda Jayanti (National Youth Day) 2024 Quotes, Images, Shayari, Messages: स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) को भारत के महानतम आध्यात्मिक नेताओं में से एक माना जाता है। अपने छोटे से जीवन में उन्होंने महानता की ऊंचाई हासिल की। स्वामी विवेकानंद की ओर से 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए भाषण ने हिंदू धर्म के आयामों को बदल दिया और दुनिया का भारत को देखने के तरीके को फिर से परिभाषित किया। उनके जीवन, शिक्षाओं और संदेशों ने कई पीढ़ियों से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। वह ज्ञान और प्रेरणा के स्रोत थे। 12 जनवरी को भारत में स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda Jayanti) का जन्मदिन हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस (Rashtriya Yuva Diwas) के रूप में मनाया जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर आप अपने खास दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों, प्रियजनों आदि को उनके कोट्स भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद के हिंदी में कोट्स (Swami Vivekananda Quotes in Hindi)
1. जिस प्रकार केवल एक ही बीज पूरे जंगल को पुनर्जीवित करने के लिए पर्याप्त है। उसी प्रकार एक ही मनुष्य विश्व में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त है। ये मनुष्य आप हो सकते हैं।
2. जमीन अच्छी है, खाद अच्छा है, परंतु पानी अगर खारा है, तो फूल खिलते नहीं हैं। भाव अच्छे हैं, कर्म भी अच्छे हैं, मगर वाणी खराब है, तो संबंध कभी टिकते नहीं हैं।
3. अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करें, तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा ये सिर्फ बुराई का ढेर है। इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए, उतना बेहतर है।
4. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है।

Swami Vivekananda Jayanti Quotes In Hindi
5. संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और ये आप की ऊंचाई से गिरा भी सकती है, इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।
6. सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा उस उम्मीद को खो देना जिसके भरोसे हम सब कुछ वापस पा सकते हैं।
7. पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है। फिर विरोध होता है। अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।
8. बहुत सी कमियों के बाद भी हम खुद से प्रेम करते हैं, तो दूसरों में एक कमी से कैसे घृणा कर सकते हैं।
9. युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।
10. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
