लाइफस्टाइल

Swami Vivekananda Motivational Quotes: रास्ता भटका महसूस कर रहे हैं? पढ़िए स्वामी विवेकानंद के ये प्रेरणादायक विचार

Swami Vivekananda Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद ना केवल एक संत थे, बल्कि युवाओं के लिए एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी थे। स्वामी विवेकानंद एक ऐसा नाम हैं जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। यहां उनके कुछ अनमोल विचार दिए गए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे।

Image

Swami Vivekananda Motivational Quotes (photo: canva)

Swami Vivekananda Motivational Quotes: भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद युवा प्रेरणा स्रोतों में से एक थे। भारत की संस्कृति, वेदांत और योग को दुनिया भर में फैलाने के साथ ही स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्रोत भी थे। स्वामी विवेकानंद मानते थे कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके विचार आज भी लाखों युवाओं को प्रेरित करते हैं। अगर आप रास्ता भटका महसूस कर रहे हों तो स्वामी विवेकानंद के ये प्रेरणादायक विचार आपको प्रेरित करने का काम कर सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार (Swami Vivekananda motivational quotes in hindi)

1- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।

2- जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए, आप यकीन कर सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर हैं।

3- बाहरी दुनिया से अधिक भीतर की दुनिया को जीतना आवश्यक है।

4- तुम्हें अंदर से बाहर की ओर विकसित होना है। कोई तुम्हें पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता।

5- एक विचार लो, उसी विचार को अपना जीवन बना लो-उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने देखो, और उसी को जियो।

6- जो अग्नि हमें गर्मी देती है, वही हमें जला भी सकती है। यह अग्नि हमारे हाथ में है कि हम इसका कैसे उपयोग करते हैं।

7- अगर धन किसी की भलाई कर सकता है, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा यह केवल बुराई का ढेर है।

8- सच्ची प्रगति आत्मा के विकास में है, न कि केवल भौतिक सुख-सुविधाओं में।

9- खुद पर विश्वास करो — यही सफलता का पहला रहस्य है।

10- शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article