लाइफस्टाइल

Swami Vivekanand 2024 Motivational Quotes: यहां देखें स्वामी विवेकानंद के 15 प्रेरणादायक विचार, प्रेरक संदेश, मोटिवेशनल कोट्स, शायरी, मैसेज

Swami Vivekanand 2024 Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता (कलकत्ता) में हुआ था। उनका बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। उनके प्रेरणादायक विचार आज भी लोगों को काफी प्रेरित करते हैं।

Image

Swami Vivekanand 2024 Motivational Quotes: यहां देखें स्वामी विवेकानंद के 15 प्रेरणादायक विचार, प्रेरक संदेश, मोटिवेशनल कोट्स, शायरी, मैसेज

Swami Vivekanand 2024 Motivational Quotes: हमारे देश में कई ऐसे महापुरूष हुए हैं, जिनकी कही बातें लोगों को काफी प्रेरित करती हैं। उनके विचारों से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इन्‍हीं में से एक हैं स्‍वामी विवेकानंद। स्वामी विवेकानंद महान विचारक थे जिनके दार्शनिक विचार और कथन आज भी सभी युवाओं को बेधड़क आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता (कलकत्ता) में हुआ था। उनका बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। उनके प्रेरणादायक विचार आज भी लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। विवेकानंद के विचार युवाओं में ऊर्जा, एक नई उम्मीद भरते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार, प्रेरक प्रसंग, मोटिवेशनल कोट्स।

Swami Vivekanand Motivational Quotes in Hindi

  1. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
  2. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमी हैं, जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
  3. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य न प्राप्त हो जाए।
  4. जिस तरह से विभिन्न स्रोतों से उत्पन्न धाराएं अपना जल समुद्र में मिला देती हैं, उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना हर मार्ग चाहे वह अच्छा हो या बुरा, भगवान तक जाता है।
  5. किसी की निंदा न करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो जरूर बढ़ाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते हैं, तो अपने हाथ जोड़िए, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए और उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए।
  6. कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है। अगर कोई पाप है, तो वो यही है; ये कहना कि 'तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।
  7. अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है अन्यथा ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए, उतना बेहतर है।
  8. जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।
  9. उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।
  10. हम वो हैं, जो हमें हमारी सोच ने बनाया है इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
  11. जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
  12. सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
  13. विश्व एक व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
  14. जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए, आप यकीन कर सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर सफर कर रहे हैं।
  15. हम जितना ज्यादा बाहर जाएं और दूसरों का भला करें, हमारा हृदय उतना ही शुद्ध होगा और परमात्मा उसमें बसेंगे।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article