Summer Shayari in Hindi 2 line (गर्मी की शायरी): गर्मियों के इस तपते मौसम में हवा का एक झोंका भी मिल जाए, तो जन्नत सा लगता है। अप्रैल की गर्मी तो बिन मौसम की बरसात में बेशक आपके दिल पर भी राहत का छींटा गिरा ही होगा। हालांकि अब अप्रैल की हल्की गर्म-ठंडी गर्मी को अल्विदा कहकर मई की चुभती जलती गर्मी का स्वागत करने का वक्त आ गया है। हालांकि गर्मी थोड़ी कम गर्म लगेगी बस भर दोपेहरी में कूलर की हवा के साथ अगर आप ये प्यारी शायरियां पढ़ लें तो। देखें हिंदी में गर्मी की शायरी, 2 लाइन में गर्मी की शायरी, रोमांटिक शायरी फॉर गर्लफ्रेंड और सैड ब्रेकअप शायरी..
2 Line Summer Shayari in Hindi for Girlfriend, Wife
1. बंद आँखें करूँ और ख़्वाब तुम्हारे देखूँ,
तपती गर्मी में भी वादी के नज़ारे देखूँ..
2. पिघलते देख के सूरज की गर्मी,
अभी मासूम किरनें रो गई हैं..
3. फिर वही लम्बी दो-पहरें हैं फिर वही दिल की हालत है,
बाहर कितना सन्नाटा है अंदर कितनी हलचल है..
4. गर्मी लगी तो ख़ुद से अलग हो के सो गए,
सर्दी लगी तो ख़ुद को दोबारा पहन लिया
5. गर्मी की तपती दोपेहरी में, बिन मौसम की बरसात है तू..
दूर होना चाहूं तुझसे इस कदर, मगर छूटती नहीं कमबख्त ऐसी आदत है तू..
6. शहर क्या देखें कि हर मंज़र में जाले पड़,
गए ऐसी गर्मी है कि पीले फूल काले पड़ गए..
7. गर्मी बहुत है आज खुला रख मकान को,
उस की गली से रात को पुर्वाई आएगी..
8. बहुत गर्मी पड़ी अब के बरस भी
मई और जून मुश्किल में जिया है..
9. निकले थे हम भी मोहब्बत की तलाश में,
बाहर पारा इतना चढ़ा था कि,
ठंडा पीकर घर वापस लौट आए..
10. अब तो चमड़ी जलाने वाली गर्मी पड़ रही है बाहर,
मगर एक वो है जिसका दिल पिघलने का नाम ही नहीं ले रहा..
