Simple Eid Mehndi Design Photo (ईद मेहंदी डिज़ाइन सिंपल): ईद के मौके पर मेहंदी लगाने की परंपरा बहुत पुरानी और खास मानी जाती है। ईद से पहले लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर सुंदर- सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनवाती हैं, जो खुशी और उत्सव का प्रतीक होते हैं। बाजारों में ईद से पहले मेहंदी लगाने वालों की भीड़ लग जाती है और हर कोई नए-नए डिजाइन ट्राई करना चाहता है। मेहंदी का गहरा रंग शुभ माना जाता है और इसे प्यार व खुशहाली से भी जोड़ा जाता है। आसान बेल डिजाइन से लेकर भरे हुए अरबी और इंडियन स्टाइल तक, हर तरह की मेहंदी ईद के मौके पर खास लगती है और त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा देती है। यहां से आप ईद की मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन देख सकते हैं।
Mehndi Designs For Eid 2026-

beautiful eid mehndi designs (pc: pinterest)
हाफ हैंड मेहंदी डिजाइन आजकल फैशन में आई है। लड़कियां तो अपनी शादी के लिए भी ऐसी ही मेहंदी लगाती हैं और ईद के लिए भी ये बेस्ट है। इस डिजाइन को लगाकर आपका रूप निखर जाता है। इसे आप अपने बैक हैंड पर लगाकर जरूर ट्राई करें।

jaal mehndi designs for eid 2026 (pc: pinterest)
अगर शादी के बाद ये आपकी पहली ईद है तो आपके हाथों में ऐसी जालीदार मेहंदी होनी चाहिए। इस डिजाइन को बनाना काफी आसान है और ये हाथ को भरा भरा दिखाती है। इस डिजाइन को बैक हैंड पर लगाया जा सकता है।

minimal mehndi designs for eid (pc: pinterest)
हाथों पर मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी बड़ी खूबसूरत लगती है। आपको बस इन्हें एस्थेटिक स्टाइल में लगाना है। आप बीच में एक बड़ा फूल बनाकर और बाकि के हाथ पर छोटे छोटे फूल बना सकते हैं। साथ में बूटी वाले डिजाइन भी दे सकते हैं।

chand mehndi designs for eid (pc: pinterest)
अगर आपको चांद रात के लिए चांद वाली मेंहदी लगानी है तो ये डिजाइन आपके लिए ही है। आप इस डिजाइन को अपने हाथ के आगे ही नहीं पीछे भी लगा सकते हैं। ये डिजाइन ईद के लिए खूबसूरत और क्लासी लगती है।

gol tikki mehndi designs (pc: pinterest)
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन ईद के दिन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। ये डिजाइन्स आसानी से बन जाते हैं और बैक हैंड पर तो और भी अच्छे लगते हैं। ये डिजाइन तो आप अपनी बिटिया के हाथों में भी लगा सकते हैं।
