धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन का असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। चेहरे पर अक्सर दाने निकल आते हैं। इसके अलावा स्ट्रेस की वजह से भी चेहरे पर दाने निकल जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे फोड़ देते हैं। जबकि ऐसा भूल से भी नहीं करना चाहिए। पिंपल को फोड़ने से चेहरे को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पिंपल फोड़ने से क्या क्या नुकसान होते हैं।
पिंपल फोड़ने के नुकसान - Side Effects of Pimple Popping
इन्फेक्शन का खतरा
हमारे हाथों और नाखूनों में बैक्टीरिया होते हैं। जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो ये बैक्टीरिया खुले घाव में चले जाते हैं, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है। इससे पिंपल और भी बड़ा हो सकता है।
पिंपल का फैलना
पिंपल फोड़ने से उसके अंदर मौजूद बैक्टीरिया और पस आस-पास की त्वचा में फैल जाते हैं। इससे एक जगह पर कई और पिंपल निकल सकते हैं।
निशान और दाग
पिंपल को फोड़ने से त्वचा में चोट लग जाती है, जिससे वहां पर गहरे दाग या निशान बन सकते हैं। ये निशान समय के साथ हल्के हो सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये हमेशा के लिए रह जाते हैं।
हीलिंग प्रक्रिया का धीमा होना
जब आप पिंपल को नहीं छूते हैं, तो वह खुद ही ठीक हो जाता है। लेकिन, इसे फोड़ने से हीलिंग (healing) प्रक्रिया धीमी हो जाती है। त्वचा को ठीक होने में ज़्यादा समय लगता है और सूजन भी बढ़ सकती है।
