चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने और स्किन प्रॉब्लम्स को छिपाने के लिए ज्यादातर महिलाएं फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रोजाना फाउंडेशन का इस्तेमाल करना स्किन को बुरी तरह डैमेज कर सकता है। दरअसल फाउंडेशन त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डालता है। ये स्किन को डल बनाने का काम करता है। इसके अलावा भी फाउंडेशन लगाने से चेहरे को कई तरह के नुकसान होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना फाउंडेशन लगाने से चेहरे पर क्या क्या नुकसान होते हैं।
फाउंडेशन लगाने के नुकसान - Side Effects of Applying Foundation
मुंहासे और पिंपल्स
फाउंडेशन त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे पसीना और गंदगी अंदर जमा हो जाती है, जो मुंहासे और पिंपल्स का कारण बनते हैं। फाउंडेशन उन लोगों की स्किन को सबसे ज्यादा डैमेज करता है जिनकी त्वचा ऑयली है।
एलर्जी और रैशेज
फाउंडेशन में मौजूद केमिकल्स और सुगंध कुछ लोगों के लिए एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके इस्तेमाल से खुजली और रैशेज भी हो सकते हैं।
डिहाइड्रेशन
कुछ फाउंडेशन त्वचा को ड्राई बना देते हैं। यह त्वचा की नमी को कम कर सकते हैं, जिससे वह बेजान और डल दिख सकती है।
त्वचा की चमक होती है कम
लंबे समय तक फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से त्वचा अपनी नेचुरल चमक कम हो सकती है।
एजिंग
कुछ फाउंडेशन में मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और समय से पहले झुर्रियों का कारण बन सकते हैं।
