लाइफस्टाइल

Baarish, Mausam Par Shayari: रिमझिम बारिश में प्यार चढ़ेगा परवान, अपनों को भेजें ये रोमांटिक शायरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2025, 07:26 AM IST

Baarish Par Shayari(बारिश,सुहाना मौसम पर शायरी हिंदी में): दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए आज सुबह की शुरुआत बेहद शानदार रही। क्योंकि मौसम ने अचानक से करवट ली और दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी से राहत मिली। झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने लोगों का दिन ही बना दिया। ऐसे में जब मौसम सुहाना हुआ है तो शायरी भी बनती है। यहां पढ़ें बारिश, सुहाना मौसम पर शायरी।

Image

Baarish Par Shayari

Baarish Par Shayari(बारिश,सुहाना मौसम पर शायरी हिंदी में): दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आज सुबह गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में आज मौसम ने अचानक करवट ली है। झमाझम बारिश के साथ मौसम काफी सुहाना हो गया। जितनी तेज बारिश हुई उससे ज्यादा हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। सुहाना मौसम हो और शायरी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में यहां हम बारिश पर कुछ रोमांटिक शायरी लेकर आए हैं जिसे आप अपनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

बारिश पर रोमांटिक शायरी - Shayari on Baarish, Suhana Mausam in hindi

1.आज मेरी पूरी हुई ख़्वाहिश

दिल खुश करने वाली हुई बारिश !

2. अब भी बरसात की रातों में बदन टूटता है

जाग उठती हैं अजब ख़्वाहिशें अंगड़ाई की !

3. दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था

इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था !

4.मैं चुप कराता हूं हर शब उमड़ती बारिश को

मगर ये रोज गई बात छेड़ देती है !

5. बारिश तो होती है

मगर वो बचपन वाली बारिश

अब लौटकर नहीं आती है !

6. तेरा जुनून भी क्या गजब का है

हर बार आती है और

बारिश की तरह मुझे बहा जाती है !

7. सुनी निगाहों में जब तुम समाए हो तो

मौसम का हसीन होना लाजमी है !

8.भीगा रही है बारिशें इश्क में मुझे

ये मौसम दुआओं सा कहीं बदल न जाए !

9. बारिश की बूंदों में झलकती है उसकी तस्वीर

आज फिर भीग बैठे है उसे पाने की चाहत में !

10. तेरे प्रेम की बारिश हो, मैं जलमग्न हो जाऊं

तुम घटा बन चली आओ, मैं बादल बन जाऊं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article