सावन का पवित्र महीना हो और भोलेनाथ का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हिंदू धर्म में यह पूरा श्रावण मास भोलेनाथ को समर्पित है। बड़े बुजुर्गों का कहना है कि हर इंसान को शिव पुराण ध्यान से पढ़ना चाहिए। शिव पुराण के मुताबिक शिव सब कुछ हैं - वह सबसे बदसूरत हैं, वह सबसे खूबसूरत भी हैं। वह सबसे अच्छे और सबसे बुरे हैं, वह सबसे अनुशासित भी हैं, मगर क्रोधी भी। उनकी पूजा देवता, दानव और दुनिया के हर तरह के प्राणी करते हैं। शिव पुराण हमे जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। इस शिव महापुराण हमें जीवन के उन गूढ़ रहस्यों से परिचय करवाता है जिन्हैं अपना कर हम एक सुखी और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। आइए डालते हैं नजर शिव पुराण से मिलने वाले जीवन के कुछ जरूरी सबक पर एक नजर:
Shiv Puran Motivational Quotes for Sawan
क्रोध का त्याग
शिव पुराण हमें क्रोध ना करने की भी शिक्षा देता है। तभी तो मान्यता है कि भोलेनाथ को खुश करने के लिए अहंकार और क्रोध का त्याग करना होगा। दरअसल क्रोध और अहंकार सफलता की राह में बड़ी बाधा है।
Shiv Puran Motivational Quotes for Success
तपशिव पुराण हमें सिखाता है कि अगर किसी चीज को पाना है तो हमें कठिन तप और मेहनत करनी होगी। उसी प्रकार से जैसे माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए सालों कठिन तप किया था। हमें सीख लेनी चाहिए कि लक्ष्य के प्रति लगन और इरादे अडिग हों तो कोई भी बाधा या लालच हमें हरा नहीं सकता।
कटु वचन ना बोलना
शिव पुराण के मुताबिक सुबह और शाम के समय कभी कटु वचन नहीं बोलने चाहिए। न ही किसी के प्रति मन में बुरे विचार लाएं। ऐसा करना पाप का भागी बनाता है। हमें अपने जीवन में इस बात को उतार लेना चाहिए।
Success Secrets from Shiv Puran
धन का उपयोगशिव पुराण के अनुसार उचित तरीके से की गई कमाई को हमेशा तीन भागों में बांटना चाहिए। एक निवेश, दूसरा धन उपभोग, तीसरा धर्म के कार्य में व्यय करें। इस तरह पैसों के इस्तेमाल से जीवन सुखी और सफल बनता है।
सम्मान
शिव पुराण कहता है कि अपने गुरु और बड़ों का आदर करने वाला उत्तम स्थान पाता है। इसके साथ ही इस महापुराण में जिक्र है कि स्वंय के सम्मान से भी कभी समझौता न करें।
