Sandwich Recipes For Winters: सैंडविच को ब्रेकफास्ट में या फिर स्नैक्स के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। खासतौर से सर्दियों में जब भी ब्रेकफास्ट बनाने की जब भी बात आती है तो हम सभी ऐसे ऑप्शन की तलाश में रहते हैं जो स्वाद और सेहत से भरपूर हो। तब हममें से ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले एक चीज आती है और वो है सैंडविच। असल में सैंडविच एक क्विक ब्रेकफास्ट है, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। वेज सैंडविच बहुत स्वादिष्ट होती है। लेकिन अगर आप अपने बच्चों और फैमिली को सैंडविच में भी हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी है सैंडविच रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एग, चिकन वेजी जैसे टमाटर, प्याज़ के साथ - साथ शिमला मिर्च और लेटिस भी एड कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन।
1) एवोकाडो सैंडविच
एवोकाडो सैंडविच को आप हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है आपको बस एवोकाडो को मैश करके इसमें प्याज़, टमाटर, चीज़ और काली मिर्च एड करना है और आपकी सैंडविच तैयार है।
2) एग सैंडविच-
अंडे को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। एड सैंडविच बनाने के लिए आप उबले हुए या ऑमलेट दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद की सब्जियों को भी एड कर सकती है। ये सैंडविच आपको ठंड से भी राहत दिलाता है।

sandwich recipe
3) पालक और कॉर्न सैंडविच-
पालक और कॉर्न सैंडविच को सेहत से भरपूर माना जाता है, क्योंकि पालक और कॉर्न दोनों ही पोषण से भरपूर हैं। पालक और कॉर्न की फिलिंग तैयार कर इस सैंडविच को आसानी से घर पर बना सकते हैं।
4) चिकन सैंडविच-
अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं और प्रोटीन के लिए ब्रेकफास्ट में चिकन को एड करना चाहते हैं तो आप चिकन सैंडविच खा सकते हैं। सर्दियों में नॉनवेज खाने से आपके शरीर में गर्मी भी बनी रहती है। बात करें सैंडविच के रेसिपी की तो इसे चिकन, मसाले और सब्जियों के साथ इस सैंडविच को बनाया जा सकता है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।
5) पनीर सैंडविच-
पनीर को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। ये आपको ठंड से राहत भी दिलाता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए पनीर सैंडविच बेस्ट ब्रेकफास्ट बन सकती है। इसे पनीर, मसाले और सब्जियों के साथ तैयार किया जा सकता है।
