लाइफस्टाइल

Sadhguru Motivational Quotes: जिंदगी को देखने का एक नजरिया देते हैं सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ये 10 अनमोल विचार, यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 29, 2024, 06:41 AM IST

Sadhguru Motivational Quotes (सद्गुरु प्रेरक विचार): सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) के अनमोल विचार युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सद्गुरु के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं।

Image

Sadhguru Motivational Quotes

Sadhguru Motivational Quotes (सद्गुरु प्रेरक विचार): सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev)आध्यात्मिक गुरू और योग-ध्यान के प्रचारक हैं। सद्गुरु अपने अनमोल विचारों से लाखों लोगों को मोटिवेट करने का काम करते हैं। उनके प्रेरक विचार युवाओं को जिंदगी को देखने का एक नजरिया देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करेगी। यहां पढ़ें सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) के अनमोल विचार।

सद्गुरु के अनमोल वचन - Sadhguru Jaggi Vasudev Motivational Quotes in Hindi

1. जब दर्द, क्रोध या दु:ख होता है, तो यह अपने भीतर देखने का समय है, आपके आस-पास नहीं।

2. जीवन में सबसे खूबसूरत क्षण वे क्षण होते हैं जब आप अपनी खुशी व्यक्त कर रहे होते हैं, न कि जब आप इसे खोज रहे होते हैं।

3. डर सिर्फ इसलिए है क्योंकि आप जीवन के साथ नहीं जी रहे हैं, आप अपने दिमाग में जी रहे हैं।

4. जब तक आप यह सोचते है कि आप जैसे है, उसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार है, तब तक आप वैसे नहीं बन सकते जैसा आप बनना चाहते हैं।

5. आध्यात्मिकता कोई अपंगता नहीं है। यह इस बारे में नहीं है कि आप क्या नहीं कर सकते, बल्कि आप जो सब कुछ कर सकते हैं यह उसके बारे में है।

6. प्रेम जरूरत नहीं बल्कि एक चाह है। जब आप प्रेम करते हैं, तब आप स्थिर हो जाते हैं फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।

7. जीवन का लक्ष्य मुक्ति है, न कि नियंत्रण या सत्ता. इसका लक्ष्य अपने आप से, अर्जित की हुई चीजों से, शरीर और मन के तौर-तरीकों से और जीवन के ध्रुवीकरण से मुक्त होना है।

8. यदि आप परिवर्तन का विरोध करते हैं, तो आप जीवन का विरोध करते हैं।

9. यदि आपकी सारी ऊर्जा एक दिशा में केंद्रित हैं, तो ज्ञान बहुत दूर नहीं है। आखिरकार, जो आप खोज रहे हैं वह पहले से ही आपके भीतर है।

10. यदि आप सोचते हैं कि आप बड़े हैं, तो आप छोटे हो जाते हैं। यदि आप जानते हैं कि आप कुछ भी नहीं हैं, तो आप असीमित हो जाते हैं. यही इंसान होने की खूबसूरती है।

Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article